Share Market Closing Today : ट्रम्प टैरिफ के प्रभाव के बीच हफ्ते और महीने के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (29 अगस्त) को घरेलू शेयर बाज़ार कमज़ोरी के साथ बंद हुआ। हालांकि दिन के कारोबारी सत्र में दोनों प्रमुख सूचकांकों में थोड़ी तेजी देखी गई थी।

Advertisement

बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 270.92 अंक या 0.34 फीसदी टूटकर 79,809.65 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 74.05 अंक या 0.30 फीसदी गिरकर 24,426.85 अंक पर रहा।

Advertisement

टॉप गेनर्स और लूज़र्स (Top Gainers & Losers)

निफ्टी पर श्रीराम फाइनेंस, आईटीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रेंट, एशियन पेंट्स सबसे ज़्यादा लाभ में रहे, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, अपोलो हॉस्पिटल्स, अदाणी एंटरप्राइजेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर नुकसान में रहे।

वहीं,बीएसई में, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और टाटा मोटर्स सबसे ज़्यादा पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे, जबकि आईटीसी, बीईएल, ट्रेंट और एलएंडटी सबसे ज़्यादा लाभ में रहे।

Advertisement

इन सेक्टर्स में रही गिरावट

व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप सूचकांक क्रमशः 0.57 प्रतिशत और 0.39 प्रतिशत गिरे। वहीं, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक स्थिर रहे।

सेक्टोरल मोर्चे पर, मेटल, आईटी, रियल्टी, ऑटो में 0.5-1% की गिरावट आई, जबकि पूंजीगत वस्तुएं, कंज्युमर ड्यूरेबल गुड्स, मीडिया और एफएमसीजी सूचकांक में 0.4-1% की वृद्धि हुई। निफ्टी रियल्टी और तेल एवं गैस में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। इसके विपरीत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.95 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Advertisement

रुपया मजबूती के साथ बंद

भारतीय रुपया 88.31 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। हालांकि शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ 88.20 पर बंद हुआ जबकि गुरुवार को यह 87.63 पर बंद हुआ था।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]