Stock Market Closing Today, 26 Aug : गणेश चतुर्थी के त्योहार को लेकर 27 अगस्त (बुधवार) को शेयर बाज़ार बंद रहने से पहले मंगलवार (26 अगस्त) को कमज़ोर कारोबार देखने को मिला। अमेरिका द्वारा भारत पर 25 फीसदी एडिशनल टैरिफ लगाने को लेकर जारी नोटिफिकेशन के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में कमजोर कारोबार रहा और आखिर में दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी कमज़ोरी के साथ बंद हुए।

Advertisement

बाजार बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 849.37 अंक या 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,786.54 पर जबकि एनएसई निफ्टी 50 255.7 अंक या 1.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,712.05 पर रहा। सत्र के दौरान लगभग 1167 शेयरों में तेजी, 2751 शेयरों में गिरावट और 125 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Advertisement

टॉप गेनर्स और लूज़र्स

निफ्टी में सबसे ज़्यादा गिरावट श्रीराम फाइनेंस, सन फार्मा, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और ट्रेंट के शेयरों में रही, जबकि बढ़त वाले शेयरों में आयशर मोटर्स, एचयूएल, मारुति सुजुकी, नेस्ले इंडिया और आईटीसी शामिल रहे।

एफएमसीजी को छोड़कर, अन्य सभी क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। पीएसयू बैंक, धातु, फार्मा, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता सामान, रियल्टी और दूरसंचार सूचकांक 1-2% नीचे रहे।

Advertisement

ब्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप सूचकांक 1.62 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप सूचकांक 2.03 प्रतिशत गिर गया। वहीं, बीएसई मिडकैप सूचकांक 1.3 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक 1.7 प्रतिशत गिरा।

रुपया कमज़ोरी के साथ बंद

मंगलवार को भारतीय रुपया सोमवार के 87.58 के बंद भाव की तुलना में 10 पैसे गिरकर 87.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]