Stock Market Closing 19 Sep: लगातार चार दिनों की तेजी के बाद आखिर में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाज़ार में गिरावट देखी गई। इसके साथ दोनों प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी कमज़ोरी के साथ बंद हुए। इस गिरावट का मुख्य कारण उच्च स्तरों पर मुनाफावसूली और आईटी, एफएमसीजी और निजी बैंकिंग जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कमजोरी रही।

Advertisement

बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 387.73 अंक या 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,626.23 पर जबकि निफ्टी 50 96.55 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,327.05 पर रहा। कुल मिलाकर बाजार का रुख नकारात्मक रहा और एनएसई पर सूचीबद्ध 3,133 शेयरों में से 1,601 शेयरों में तेजी आई, जबकि 1,427 शेयरों में गिरावट आई और 105 शेयरों के भाव में कोई बदवाल नहीं हुआ। शुक्रवार के बंद होने तक, एनएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 5.24 ट्रिलियन डॉलर था।

Advertisement

टॉप गेनर्स और लूज़र्स (Top Gainers & Losers)

सेंसेक्स के शेयरों में सबसे अधिक लाभ में रहने वाले शेयरों में अडानी पोर्ट्स, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), भारती एयरटेल, एनटीपीसी और एशियन पेंट्स शामिल हैं, जिनमें 1.13 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई। दूसरी ओर, सबसे अधिक नुकसान में रहने वाले शेयरों में एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, टाइटन कंपनी, महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल हैं, जिनमें 1.52 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

Advertisement

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल (Sectoral Index)

सेक्टोल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी पीएसयू बैंक सूचकांक ने बेहतर प्रदर्शन किया और 1.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। अन्य क्षेत्रवार लाभ में रहने वालों में निफ्टी मेटल, फार्मा और रियल्टी सूचकांक शामिल थे। इसके विपरीत, एफएमसीजी, आईटी, ऑटो और निजी बैंक सूचकांक 0.65 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

वहीं, व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक क्रमशः 0.04 प्रतिशत और 0.15 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]