Stock Market Closing : आज सप्ताह का दूसरा कारोबारी दिन भी गिरावट के साथ बंद हुआ। आज दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 51 अंकों की गिरावट के साथ 62130 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में कारोबार खत्म होने तक किसी प्रकार की गिरावट या ऊछाल देखने को नहीं मिला, आज निफ्टी 18497 पर फ्लैट बंद हुआ।
बैंक और ऑयल सेक्टर में देखने को मिली तेजी
आज पब्लिक सेक्टर बैंक (PSU Bank) इंडेक्स में तेजी देखने को मिली, इसमें आज 1.40 फीसदी की तेजी रही। वही ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1.05 फीसदी की शानदार तेजी रही। बात अगर IT और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की करें तो इस सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। बाजार बंद होने तक आज टाटा स्टील, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट और डॉ रेड्डी के शेयरो में तेजी देखने को मिला। आज लार्ज कैप की कंपनी एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, टाइटन और कोटक महिंद्रा बैंक के स्टॉक में गिरावट देखने को मिला। रुपए के लिए भी आज गिरावट का दिन रहा, रुपया आज डॉलर के मुकाबले यह 26 पैसे की गिरावट के साथ 82.53 के स्तर क्लोज हुआ।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का एक सूचकांक सेंसेक्स है। यह एक मूल्य-भारित सूचकांक है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप् 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें