Share Market Holiday: आज बीएसई और एनएसई पर ट्रेडिंग नहीं होगी। आज गणेश चतुर्थी होने के चलते शेयर बाजारों में अवकाश रहेगा। इसके साथ ही कमोडिटी मार्केट एक्सचेंज यानी कल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) और गोल्ड मार्केट में भी अवकाश रहेगा।
बीएसई की साइट पर उपलब्ध छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा। बीएसई में गणेश चतुर्थी की छुट्टी रहेगी। इस दिन कोई कारोबार नहीं होगा।
इस कब कब बंद होगा शेयर बाजार
स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक, शेयर बाजार में 2023 में अभी कई छुट्टियां बाकी हैं।
- 2 अक्टूबर (गांधी जयंती)
- 24 अक्टूबर (दशहरा)
- 14 नवंबर (बलिप्रतिपदा)
- 27 नवंबर (गुरुनानक जयंती)
- 25 दिसंबर (क्रिसमस)
इन दिनों में भी शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा।
वहीं कल शेयर बाजार में गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई थी। सेंसेक्स करीब 241.79 अंक की गिरावट के साथ 67596.84 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 59.00 अंक की गिरावट के साथ 20133.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।
जानिए कल के टॉप गेनर
पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 200.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाइटन कंपनी का शेयर करीब 91 रुपये की तेजी के साथ 3,339.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 40 रुपये की तेजी के साथ 1,641.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी लाइफ का शेयर करीब 15 रुपये की तेजी के साथ 659.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बीपीसीएल का शेयर करीब 8 रुपये की तेजी के साथ 360.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए कल के टॉप लूजर
जियो फाइनेंशियल का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 233.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 12 रुपये की गिरावट के साथ 484.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 33 रुपये की गिरावट के साथ 1,629.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
भारती एयरटेल का शेयर करीब 16 रुपये की गिरावट के साथ 920.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदानी पोर्ट का शेयर करीब 14 रुपये की गिरावट के साथ 831.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
More Articles
- Market Outlook: Middle East तनाव, महंगा Crude और Share Market... आगे क्या होगा?
- MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?
- IRCTC की नई वेबसाइट! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?