आज Share Market फिर से ऑलटाइम होई पर खुला है। आज बीएसई का सेंसेक्स करीब 111.06 अंक की तेजी के साथ 62615.86 अंक के स्तर पर खुला। यह अभी तक का ऑलटाइम हाई है। वहीं एनएसई का निफ्टी 36.20 अंक की तेजी के साथ 18599.00 अंक के स्तर पर खुला। यह निफ्टी का अभी तक का ऑलटाइम हाई है। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1,661 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 907 शेयर तेजी के साथ और 607 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 147 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 41 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 5 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 70 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 41 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।
आज के टॉप गेनर
हिन्डाल्को का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 437.00 रुपये के स्तर पर खुला।
ब्रिटानिया का शेयर करीब 58 रुपये की तेजी के साथ 4,271.05 रुपये के स्तर पर खुला।
सिपला का शेयर करीब 13 रुपये की तेजी के साथ 1,114.90 रुपये के स्तर पर खुला।
टाइटन कंपनी का शेयर करीब 26 रुपये की तेजी के साथ 2,617.80 रुपये के स्तर पर खुला।
आईटीसी का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 343.25 रुपये के स्तर पर खुला।
आज के टॉप लूजर
बीपीसीएल का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 338.60 रुपये के स्तर पर खुला।
मारुति सुजुकी का शेयर करीब 55 रुपये की गिरावट के साथ 8,930.45 रुपये के स्तर पर खुला।
एचडीएफसी बैंक का शेयर करब 5 रुपये की गिरावट के साथ 1,595.45 रुपये के स्तर पर खुला।
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 431.30 रुपये के स्तर पर खुला।
एचडीएफसी का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 2,650.50 रुपये के स्तर पर खुला।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का एक सूचकांक सेंसेक्स है। यह एक मूल्य-भारित सूचकांक है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है। बीएसई के सेंसेक्स में 30 कंपनियों को जगह दी जाती है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है। एक बार यह खाता खुल जाता है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन भी शेयर की खरीद और बिक्री कर सकते हैं।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर