Stock market closed today: आज गुरुनानक जयंती के अवसर पर शेयर बाजार सहित सराफा और अन्य बाजार बंद रहेंगे। आज दोनों प्रमुख शेयर बाजारों मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में ट्रेडिंग नहीं होगी। अब निवेशक शेयर मार्केट में मंगलवार से ट्रेडिंग कर सकेंगे।

Advertisement

शेयर बाजार के इस कैलेंडर वर्ष में कुल 15 छुट्टी हैं। इसमें से 14वीं छुट्टी आज है। इसके बाद 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर बाजार बंद रहेंगे। शेयर मार्केट में छुट्टियों की लिस्ट बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई पर चेक की जा सकती है।

Advertisement

आज इक्विटी मार्केट के अलावा करेंसी मार्केट में भी आज अवकाश रहेगा। गुरुनानक जयंती के अवसर पर करेंसी मार्केट में आज ट्रेडिंग नहीं होगी। वहीं, इस अवसर पर कमोडिटी मार्केट सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे से रात 11:30 बजे यहां पर कारोबार होगा।

शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता सपाट रहा था। बीएसई का सेंसेक्स इस दौरान 175.31 अंकों की उछाल के साथ 65,970 पर बंद हुआ। इस दौरान मार्केट की टॉप-10 लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 65,671.35 करोड़ रुपये बढी है।

Advertisement

मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियां

  1. रिलायंस इंडस्ट्रीज 16.19 लाख करोड़ रुपये
  2. टीसीएस 12.65 लाख करोड़ रुपये
  3. एचडीएफसी बैंक 11.62 लाख करोड़ रुपये
  4. आईसीआईसीआई बैंक 6.51 लाख करोड़ रुपये
  5. इंफोसिस 5.96 लाख करोड़ रुपये
  6. हिंदुस्तान यूनिलीवर 5.90 लाख करोड़ रुपये
  7. भारती एयरटेल 5.46 लाख करोड़ रुपये
  8. आईटीसी 5.46 लाख करोड़ रुपये
  9. स्टेट बैंक 5.00 लाख करोड़ रुपये
  10. बजाज फाइनेंस 4.33 लाख करोड़ रुपये

नोट: मार्केट कैप की गणना कंपनियों के शुक्रवार के बंद रेट के हिसाब से की गई है।

Advertisement

वहीं बीते हफ्ते भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई है। इस सप्ताह भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.077 अरब डॉलर बढ़कर 595.397 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। इससे पहले, बीते 10 नवंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 462 मिलियन डॉलर की गिरावट आई थी।

विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश

  1. चीन: 3.11 ट्रिलियन डॉलर
  2. जापान: 1.23 ट्रिलियन डॉलर
  3. स्विट्जरलैंड: 876,985 बिलियन डॉलर
  4. भारत: 595,397 बिलियन डॉलर
  5. रूस: 581,200 बिलियन डॉलर

नोट: यह आंकड़े रविवार तक के अपडेट हैं।

Advertisement