Uttarakhand: अगले वर्ष उत्तराखंड में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों से पहले राज्य खेल का आयोजन किया जाएगा। इसका फैसला सचिवालय में हुई बैठक में लिया गया है।

Advertisement

मुख्य सचिव एस एस संधु की तरफ से कहा गया है कि खेलों के आयोजन को देखते हुए उत्तराखंड में पर्यटन की सुविधाएं भी विकसित की जाए ताकि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिले।

Advertisement

मुख्य सचिव एस एस संधु की तरफ से कहा गया है कि राष्ट्रीय खेलों में देशभर से आने वाले प्रतिभागियों में राज्य की एक बेहतर छवि जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल की मशाल को उत्तराखंड के सभी प्रमुख आयोजन और पर्यटन शहरों में घुमाया जाए। राष्ट्रीय खेल से पहले लॉच इवेंट भी आयोजित किए जाएं।

उन्होंने कहा कि लांच इवेंट में उत्तराखंड के परंपरागत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा इसमें आने वाले खर्च का वहन मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार वहन करेगी।

Advertisement

मुख्य सचिव एस एस संधु की तरफ से कहा गया है कि इससे कलाकारों को काम मिलेगा और इसके साथ ही राज्य की संस्कृति का प्रचार प्रसार भी होगा।

उन्होंने कहा कि सभी कार्य को वक्त पर पूरा करना है इसके लिए सभी कार्य को वक्त पर पूरा कर लिया जाएं। इसके साथ ही इसके लिए बजट की भी कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

Advertisement

मुख्य सचिव एस एस संधु ने निर्देश दिए कि उपकरणों की खरीद, खासकर जो विदेश से आयात होने है उसका कार्य तत्काल शुरू होने का निर्देश दिए हैं।

पौड़ी के हाई एल्टीट्यूड रांसी स्टेडियम को भी राष्ट्रीय खेलों से जोड़ने के लिए सीएस ने कहा है। उन्होंने खेलों के लिए स्वयंसेवकों की टीम भी तैयार करने को कहा।

Senior Citizens के लिए Fixed Deposit की ये scheme क्यों है बेस्ट | RBI | Good Returns

इंडियन ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव अलकनंदा अशोक की तरफ से कहा गया है कि राष्ट्रीय खेलों के लिए आईओए के साथ तिथियां तय किया जाए।

Advertisement