नई दिल्ली: अगर आप सरकारी नौकरी करने की चाह रखते हैं तो आपके लिए वाकई अच्छी खबर है। दरअसल देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक आपके सपनों को पूरा करने का मौका दे रहा है।
जी हां एसबीआई युवाओं को बेहतर कॅरियर बनाने का मौका दे रहा है। देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई नौकरी का अवसर लेकर आया है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए ये बेहतरीन मौका है। बता दें कि एसबीआई कई पदों पर हायरिंग कर रहा है।
बैंक कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर स्पेशल कैडर ऑफिसर के लिए वैकेंसी जारी की है। अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसकी आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। जानकारी दें कि एसबीआई ने ट्वीट करके बताया है कि वह कई पदों पर भर्ती कर रहा है। तो आइए आपको एसबीआई के इस जॉब वैकेंसी के बारे में थोड़ा डिटेल में जानकारी दे देते हैं।
- डिप्टी मैनेजर सिक्योरिटी: 28 posts
- मैनेजर (रिटेल प्रोडक्ट्स): 5 posts
- डाटा ट्रेनर: 1 post
- डाटा ट्रांसलेटर: 1 post
- सीनियर कंसल्टेंट एनालिस्ट: 1 post
- असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एंटरप्राइज एंड टेक्नोलॉजी आर्किटेक्चर): 1 post
- डाटा प्रोटेक्शन ऑफिसर: 1 post
- डिप्टी मैनेजर (डाटा साइंटिस्ट): 11 posts
- मैनेजर (डाटा साइंटिस्ट): 11 posts
- डिप्टी मैनेजर (सिस्टम ऑफिसर): 5 posts
- रिस्क स्पेशलिस्ट- सेक्टर (स्केल-III): 5 posts
- रिस्क स्पेशलिस्ट- सेक्टर (स्केल-II): 5 posts
- पोर्टफोलियो मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट (स्केल-II): 3 posts
- रिस्क स्पेशलिस्ट-क्रेडिट (स्केल-III): 2 posts
- रिस्क स्पेशलिस्ट- क्रेडिट (स्केल-II): 2 posts
- रिस्क स्पेशलिस्ट- एंटरप्राइज (स्केल-II): 1 post
- रिस्क स्पेशलिस्ट- IND AS (स्केल-III): 4 posts
- सबसे पहले आप बैंक की इस sbi.co.in वेबसाइट पर क्लिक करें।
- यहां आप करियर के लिंक पर क्लिक करें। लेटेस्ट अनाउंसमेंट सेक्शन में जाकर उस एडवर्टिजमेंट पर क्लिक करें जिसके लिए आप अप्लाई करना चाहते हैं।
- इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। अब आप न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- अगर आप पहले रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं तो लॉगइन पर क्लिक करें। लॉगइन करने के बाद आप पूरी जानकारी भरकर अपना एप्लिशकेशन सबमिट कर सकते हैं।
नोट : इस बात की भी जानकारी दें कि इन पदों पर हायरिंग रेगुलर है जबकि डाटा प्रोटेक्शन ऑफिसर की नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट पर होगी।
अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसकी आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। इसके साथ ही जनरल, ईडब्लूएस और ओबीसी कैंडिडेट के लिए 750 रुपए फीस लगेगी। जबकि एससी/एसटी/पीडब्लूडी कैंडिडेट के लिए कोई फीस नहीं है। जानकारी दें कि शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। वहीं उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज (संक्षिप्त फिर से शुरू, आईडी प्रमाण, आयु, शैक्षिक योग्यता, अनुभव आदि) अपलोड करने की आवश्यकता होती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान