नई दिल्ली, अगस्त 5। भारत में बहुत से किसान है जो खेती में कुछ नया कर रहे है और बेहतर मुनाफा कमा रहे है। खासकर जैविक खेती आज कल बहुत ज्यादा हो रही है। बहुत से किसान जैविक खेती की तरफ अपना रुख कर रहे है मगर हम आपको कहे की किसी ने अच्छी खासी जॉब को छोड़ कर खेती की तरफ अपना रुख किया तो आप यकीन कर पाएंगे मगर ये सच है। एक लड़की जिसने टीसीएस कंपनी में एक बेहतर इनकम में जॉब करती थी।फिर उसने जॉब छोड़ कर फल और सब्जी की खेती करना शुरू कर दिया। वो खेती से लगभग 20 करोड़ रुपया कमा रही है। आइए जानते है उसके इस सफर की कहानी।
केरल में जन्मी गीतांजलि अभी हैदराबाद में रहती है। जब गर्मियों को छुटिया होती है। तभी गीतांजलि केरल चली जाती है। उनका बचपन केरल में पहाड़ियों और खेती में ही बीता है। इसलिए उनको खेती की अच्छी खासी जानकारी है। जब वे 2 वर्ष की थी। तभी उनके पिताजी गुजर गए थे। उनको उनके भाई और मां ने उनको पाला है । गीतांजलि ने वर्ष 2001 में बीएससी फिर 2004 में उन्होंने पांडिचेरी से इंटरनेशनल बिजनेस में एमबीए पूरा किया। इसके बाद उन्होंने 12 साल तक क्लीनिकल रिसर्च इंडस्ट्री में काम किया।
गीतांजलि ने टीसीएस कंपनी में ग्लोबल बिजनेस रिलेशनशिप मैनेजर में बेहतर इनकम पर काम किया। वर्ष 2014 में उन्होंने ये नौकरी छोड़ दी क्योंकि उनको कुछ अलग करना था। मगर इसी बीच उनका विवाह हो गया। बिजनेस शुरू करने के लिए उनके पति और फैमिली ने पूरा सपोर्ट किया और उन्होंने 2017 में अपनी खुद की खेती करनी वाली कंपनी शुरू की ओर उन्हे ऑर्गेनिक सब्जियां बेचने का आइडिया आया।
आज गीतांजलि हर वर्ष 20 करोड़ रुपए कमाती है। आज 16000 से अधिक ग्राहक उससे सब्जियां खरीदते हैं। लॉक डाउन के समय जहा लोगो का व्यापार प्रभावित हुआ भी गीतांजलि का बिजनेस ने बेहतर मुनाफा कमाया। गीतांजलि ने एक एप बनाया। जिसके जरिए वे सबके घरों में सब्जियां पहुंचाती हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान