Stanley Lifestyles IPO: इक्विटी मार्केट में शुक्रवार को एक और शेयर की लिस्टिंग हुई. प्रीमियम फर्नीचर के बिजनेस से जुड़ी कंपनी के शेयरों की प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई है. शेयर NSE पर 34% प्रीमियम पर 494.95 रुपए के भाव लिस्ट हुआ है. जबकि इश्यू प्राइस 369 रुपए था. इससे पहले IPO को जबरदस्त रिस्पांस मिला, जोकि अंतिम दिन 97.16 गुना भरकर बंद हुआ. IPO 21 जून से खुलकर 25 जून को बंद हुआ. Stanley Lifestyles पब्लिक इश्यू के जरिए 537 करोड़ रुपए जुटाने के लिए IPO लॉन्च किया.

Advertisement

धमाकेदार लिस्टिंग से निवेशक गदगद

Stanley Lifestyles का शेयर आज NSE पर इश्यू प्राइस 369 रुपए के मुकाबले 494.95 रुपए पर लिस्ट हुआ है. जबकि BSE पर शेयर की लिस्टिंग 499 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है. लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपरी स्तरों से फिसल गया है. BSE पर शेयर करीब 3% गिरकर 487.45 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है.

Advertisement

IPO से जुड़ी अहम बातें

Stanley Lifestyles पब्लिक इश्यू के जरिए 537 करोड़ रुपए जुटाने वाली है. इसमें फ्रेश इश्यू के जरिए 200 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. जबकि ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक हिस्सा बिक्री करेंगे. OFS के जरिए 337 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. इसके लिए प्राइस बैंड 351 रुपए से 369 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया है, लॉट में 40 शेयर मिलेंगे.

Advertisement

एंकर निवेशकों से जुटाए 161 करोड़

कंपनी ने प्री-IPO में एंकर निवेशकों से 161 करोड़ रुपए जुटाए हैं. इसके तहत एंकर इन्वेस्टर्स को 43.66 लाख शेयर जारी किए गए. शेयरों को 369 रुपए के भाव पर अलॉट किए गए हैं. एंकर निवेशकों में SBI Funds (19%), Nippon Life India (16.5%), HDFC Mutual Fund (9.3%), Quant Mutual Fund (8.2%), Max Life Insurance Co, SBI Life Insurance co समेत अन्य शामिल रहे.

Advertisement

Stanley Lifestyles IPO

21 जून से 25 जून तक खुला
इश्यू प्राइस : 369 रुपए/शेयर
लॉट साइज: 40 शेयर
इश्यू साइज: 537 करोड़ रुपए

Stanley Lifestyles का बिजनेस

Stanley Lifestyles की शुरुआत साल 2007 में हुई. कंपनी सुपर प्रीमियम, लग्जरी और अल्ट्रा प्रीमियम फर्नीचर्स की डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री करती है. इसका बड़ा ब्रांड Stanley है. कंपनी सोफा, चेयर, बार टूल्स, कॉफी टेबल, डाइनिंग टेबल, किचन से जुड़े फर्नीचर्स भी बनाती है.