Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals: अभिषेक शर्मा की तूफानी 135 रन की पारी और ईशान मलिंगा के चार विकेटों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने पर अभिषेक ने सिर्फ 68 गेंदों में नाबाद 135 रन बनाकर SRH को 242/2 के रिकॉर्ड स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद, मलिंगा के करियर के सर्वश्रेष्ठ 4/32 के प्रदर्शन की अगुवाई में SRH के गेंदबाजों ने DC को 195/9 के स्कोर पर रोक दिया। अभिषेक की इस बेहतरीन पारी में 10 चौके और 10 छक्के शामिल थे। उन्होंने शुरू से आखिर तक पारी को संभाले रखा, जिसमें ट्रैविस हेड (37) और हेनरिक क्लासेन (37) का भी अहम योगदान रहा।
जीत पर अभिषेक शर्मा ने क्या कहा?
प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के बाद SRH के कहा कि "मैं काफr समय से यह L सेलीब्रेशन कर रहा हूं। यह बस स्टेडियम के लिए मेरा प्यार है-जिस तरह से वे पूरे टूर्नामेंट और सभी मैचों में, यहां तक कि होटल में भी हमारा साथ देते हैं। मैं बस अपनी तरफ से कुछ योगदान देना चाहता हूं, उन्हें अपना प्यार दिखाना चाहता हूं। और दूसरी बात, मेरे माता-पिता यहां हैं। यह एक बहुत ही खास पल है। और मेरी बहन आज यहां नहीं आ पाई क्योंकि उसे कोई इन्फेक्शन हो गया था। तो यह उसके लिए भी है।"
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!