Spicejet : अगर आप आने वाले दिनों में कहीं हवाई यात्रा करने की योजना बना रहे है, तो आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। स्पाइसजेट आपके लिए एक बेहद ही खास ऑफर लेकर आई है, जिसमें आप लगभग 1100 रूपये में हवाई यात्रा की टिकट को बुक कर सकते हैं। कंपनी यह ऑफर रिपब्लिक डे सेल में लेकर आई है। अधिकतर जो घरेलू एयरलाइन है। यह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कारण सस्ते में टिकट बुकिंग का मौका दे रही हैं।

Advertisement

घरेलू फ्लाइट्स पर कंपनी 26 प्रतिशत छूट दे रही है

कंपनी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। स्पाइसजेट ने अपने अधिकारिक ट्वीट में लिखा है कि 26 जनवरी सेल के साथ गणतंत्र दिवस का जश्न मनाइए। आप हवाई टिकट केवल 1126 रुपये में बुक कर सकते है। घरेलू फ्लाइट्स पर कंपनी 26 प्रतिशत छूट दे रही है।

Advertisement
टिकट को कब से कब तक बुक किया जा सकता है

आप इस सेल में 24 जनवरी 2023 से 29 जनवरी 2023 तक तक टिकट बुकिंग कर सकते हैं और आप यह जो टिकट बुकिंग सितंबर 2023 तक की यात्रा के लिए कर सकते है। इतना ही नहीं आपको इस सेल में घरेलू फ्लाइट टिकट बुकिंग है। इसमें आपको 26 प्रतिशत की छूट मिल रही है साथ ही आपको जो सुविधा शुल्क है। इसमें भी 26 प्रतिशत की छूट मिल रही है।

Air India पर भारी पड़ी एक गलती, US govt ने लगाया $14 लाख का जुर्माना| जान‍िए क्‍यों| Good Returns
आप बुकिंग किन शहरों के लिए करा सकते है

आप कई सारे शहरों के लिए टिकट को बुक करा सकते है जैसे अजमेर, अहमदाबाद, औरंगाबाद, आगरा, भावनगर, भोपाल, भुवनेश्वर, जयपुर, चंडीगढ़, बागडोरा, बैंगलोर, चेन्नई, गोवा, देहरादून, धर्मशाला, हैदराबाद, जैसलमेर सहित 68 शहरों के लिए टिकट बुकिंग करा सकते हैं। इसके बारे में अगर आपको अधिक जानकारी चाहिए, तो फिर इसके लिए आप अधिकारिक वेबसाइट डब्लू डब्लू डब्लू डॉट स्पाइसजेट डॉट कॉम में जाकर जानकारी को ले सकते है। अगर आप इस सेल में टिकट की बुकिंग कराना चाहते है, तो फिर आप घरेलू एयरलाइन के अनुसार, यह सेल मोबाइल ऐप, वेबसाइट, एयरपोर्ट ऑफिस, सभी सिटी ऑफिस और ट्रैवल एजेंट के माध्यम से उपलब्ध होगी। इसके अलावा, किराए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होंगे।