शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार का फोकस पिछले दिनों लोकसभा चुनाव, चुनाव के नतीजों और RBI की जून पॉलिसी पर रहा, जोकि अब US FED की पॉलिसी और घरेलू महंगाई के आंकड़ों पर है. इस दौरान सेक्टर के लिहाज से स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन दर्ज किया जा रहा. बाजार की हलचल में स्पेश्यालिटी सेक्टर फोकस में है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज यानी MOFSL ने सेक्टर पर बुलिश स्ट्रैटेजी दी है. इसमें 3 शेयरों को खरीदारी के लिए पिक किया है.

Advertisement

स्पेश्यालिटी सेक्टर पर ब्रोकरेज

MOFSL ने ताजा रिपोर्ट में कहा कि डीस्टॉकिंग के खत्म होने के बावजूद स्पेश्यालिटी केमिकेल सेक्टर पर कीमतों का दबाव जारी है. क्योंकि चीन में घरेलू खपत सुस्त हुई है. हालांकि, शॉर्ट टर्म के लिए चीन+1 स्ट्रैटेजी सॉल्युशन हो सकता है. सेक्टर के कंपनियों के मैनेजमेंट को भी लॉन्ग टर्म की संभावनाओं पर भरोसा है. साथ ही कैपेक्स पटरी पर है. मौजूदा फाइनेंशियल ईयर यानी FY25 की दूसरी छमाही से रिकवरी भी देखने को मिल सकती है.

Advertisement

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि FY24-26E के लिए रेवेन्यू CAGR 13%, EBITDA CAGR 17% और अर्निंग CAGR 19% रहने का अनुमान है. EBITDA मार्जिन FY24 के मुकाबले FY26 में 160 बेसिस पॉइंट्स बढ़ सकता है. इस दौरान Vinati Organic, Nocil, National Fertilizers और Alkyl Amines Chemicals सबसे ज्यादा अर्निंग ग्रोथ दिखा सकते हैं, जोकि 25 से 40% रह सकता है. ब्रोकरेज ने सेक्टर में टॉप पिक के तौर पर PI Ind, Vinati Organic और Galaxy Surfactants को चुना है.

Advertisement

सेक्टर में खरीदरी के लिए 3 शेयर पसंद

PI Industries: शेयर पर ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है. शेयर पर 4280 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. कंपनी के CMS कारोबार में अच्छे ग्रोथ मोमेंटम, घरेलू बाजार में प्रोडक्ट्स लॉन्च और हालिया फार्मा API और CDMO सेगमेंट में अधिग्रहण से निकट अवधि में ग्रोथ संभव है. MOFSL ने कहा कि FY24-26 के दौरान रेवेन्यू CAGR 17%, EBITDA CAGR 18% और एडजस्टेड CAGR 9% रहने का अनुमान है.

Advertisement

Vinati Organic: शेयर पर खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 2080 रुपए का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज ने कहा कि वीरल ऑर्गैनिक ने 2 प्रोडक्ट्स की की शुरुआत कर दी है. अन्य प्रोडक्ट्स की शुरुआत भी fy25 की दूसरी छमाही में हो सकती है. ये प्रोडक्ट्स आगे चलकर कंपनी के लिए ग्रोथ ड्राइवर्स बन सकते हैं. मौजूदा समय में वीनती ऑर्गैनिक AOs बनाने वाली एकमात्र डबल-इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरर है. ऐसे में शेयर लंबी अवधि में अच्छा कर सकता है.

Advertisement

Galaxy Surfactants: MOFSL ने ताजा रिपोर्ट में कहा कि FY24-26 के दौरान कंपनी के वॉल्युम CAGR में 9% रह सकती है, जोकि बढ़ना शुरू भी हो गया है. विकसित बाजारों में स्पेश्यालिटी केयर प्रोडक्ट्स में वॉल्युम रिकवरी और घरेलू बाजारों में मजबूत वॉल्युम से सहारा मिल रहा. ऐसे में शेयर पर BUY रेटिंग के साथ 3450 रुपए का अपसाइड टारगेट है.

Advertisement

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)