Special Vande Bharat Express: रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ गई है। वंदे भारत ट्रेन को एक नए रूट पर शुरु किया जा रहा है। यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए वन-वे स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।
स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट
यह ट्रेन केरल के कोचुवेली और मंगलुरु सेंट्रल के बीच चलेगी। इस रूट पर यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। रेलवे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह ट्रेन केरल के कोचुवेली और मंगलुरु सेंट्रल के बीच चलेगी। इस ट्रेन में 1 जुलाई से ही आप यात्रा कर पाएंगे। लोग इन दोनों शहरों के बीच आराम से यात्रा कर सकें, इसे ध्यान में रखते हुए यह स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
ये होगा ट्रेन का समय
ट्रेन संख्या 06001 कोचुवेली स्पेशल सोमवार को सुबह 10:45 बजे कोचुवेली स्टेशन से रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन उसी रात 10 बजे मंगलुरु सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी। यह स्पेशल वंदे भारत ट्रेन कोल्लम सहित कोट्टायम, एर्नाकुम टाउन, त्रिशूर, कोझिकोड और कासरगोड सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी।
एडवांस में कर सकते हैं ट्रेन की बुकिंग
आपको बता दें कि इस ट्रेन के लिए एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार टिकट ले सकते हैं। भारत ट्रेन में 8 कोच होंगे। इस ट्रेन में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने की योजना भी है। दूसरी ओर, वेरावल-गांधीनगर कैपिटल सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। सीनियर डीसीएम के अनुसार, यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे की ओर से यह कदम उठाया जायेगा।
इन ट्रेनों में जोड़ा जाएगा स्लीपर कोच
गुजरात के भावनगर मंडल के वेरावल स्टेशन से चलने वाली वेरावल-गांधीनगर कैपिटल सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन (22958/22957) में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच अस्थायी रूप से जोड़ा जाएगा।
गुजरात के भावनगर मंडल के वेरावल स्टेशन से चलने वाली वेरावल-गांधीनगर कैपिटल सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन (22958/22957) में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच अस्थायी रूप से जोड़ा जाएगा। ट्रेन संख्या 22958 वेरावल-गांधीनगर कैपिटल डेली सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक वेरावल स्टेशन से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। ट्रेन संख्या 22957 गांधीनगर कैपिटल-वेरावल दैनिक सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में 7 जुलाई से 6 अगस्त तक गांधीनगर कैपिटल स्टेशन से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
सभी यात्री अपनी परिचालन क्षमताओं को आधुनिक बनाने और विस्तारित करने के रेलवे के चल रहे प्रयासों के साथ-साथ सुगम यात्रा और बेहतर यात्रा अनुभव की उम्मीद कर सकते हैं।
वंदे भारत ट्रेन है बेहद खास
वंदे भारत ट्रेन सुपरफास्ट ट्रेन है। वंदे भारत ट्रेन की चेयर कार भी बैठने में बेहद कंफर्टेबल हैं। यह ट्रेन धार्मिक स्थलों के लिए भी चलाई गई है। इस ट्रेन की खासियत है कि यह जगह-जगह नहीं रुकती है। इस ट्रेन के स्टॉप काफी लंबे अंतराल के बाद आते हैं। पहली वंदे भारत ट्रेन 15 फरवरी 2019 को दिल्ली से वाराणसी के बीच चली थी। देश में कई वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं जिनमें वाराणसी-दिल्ली, दिल्ली-कटरा, मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर, चैन्नई-मैसूर और भोपाल दिल्ली आदि ट्रेने शामिल हैं।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका