List of Special Train: भारतीय रेलवे ने हाल ही में जानकारी दी है कि दुर्गा पूजा , दिवाली और छठ पूजा के दौरान बढ़ी हुई यात्रा मांग को पूरा करने के लिए 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक 6,556 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये नई ट्रेनें यात्रियों के सफर को आसान करने के लिए और भीड़-भाड़ को कम करने के लिए शुरू होने जा रही है। अगर आप दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ पर घर जाने या आने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये पूरी खबर जरूर पढ़ें।
दिवाली और छठ पर दौड़ाई जाएगी ट्रेनें (Special Train for Diwali)
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुगमता बढ़ाने के लिए 12,500 अतिरिक्त कोच उपलब्ध कराए जाएंगे। यह पिछले साल की तुलना में अधिक है, जब त्यौहारी सीजन के दौरान 4,429 विशेष ट्रेनें चलाई गई थीं।
दक्षिण पश्चिम रेलवे दशहरा पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 52 फेरोन वाली 24 विशेष रेलगाड़ियां चला रहा है, तीन रेलगाड़ियों के लिए अस्थायी ठहराव उपलब्ध कराएगा तथा 34 ट्रेनों के डिब्बों में भी वृद्धि करेगा।
सेंट्रल रेलवे ने दी स्पेशल ट्रेनों से जुड़ी ये जानकारी (Holiday Special Train)
इसके अलावा दिवाली के लिए, साउथ वस्टर्न रेलवे कर्नाटक के कई स्थानों से आठ ट्रिप वाली छह स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। अन्य क्षेत्रीय रेलवे ने भी 264 ट्रिप वाली 22 विशेष ट्रेनों के संचालन की अधिसूचना जारी की है। सेंट्रल रेलवे ने दिवाली और छठ के लिए 278 विशेष ट्रेनों की घोषणा की है और जानकारी सोशस मीडिया पर शेयर करके दी है, 'इस त्यौहारी सीजन को अपने परिवार के साथ मनाएं! हम आपकी यात्रा को सहज और सुखद बनाने के लिए नियमित ट्रेनों के अलावा दिवाली और छठ त्योहारों के लिए 278 विशेष ट्रेनों की घोषणा करते हुए उत्साहित हैं। एनटीईएस ऐप पर या उस पर इन ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की जानकारी देखें'।
इन जगहों के लिए भी शुरू की गई स्पेशल ट्रेनें
इन 2944 ट्रेनों में से करीब 83 फीसदी त्यौहार विशेष ट्रेनें पूर्व दिशा की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए शुरू होगी। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम राज्य की ओर जायेगी। वहीं, बरौनी, समस्तीपुर, सहरसा, वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर, जयनगर, कोलकाता, गुवाहाटी, हावड़ा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, जोगबनी, पटना, कटिहार, टाटानगर, लखनऊ आदि शहर इन विशेष ट्रेनों के कुछ मुख्य गंतव्य हैं जो दिल्ली के स्टेशनों से संचालित होंगी।
278 स्पेशल ट्रेनें चलाने का लिया गया फैसला (Special Train List Today)
मध्य रेलवे ने फेस्टिव सीजन के दौरान 278 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है, इससे लोगों को त्यौहार की छुट्टियों में अपने गांव या शहर जाने और फिर वापस आने में लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
चेक करें ट्रेनों की टाइमिंग और शेड्यूल (Festival Special Train)
इन ट्रेनों का रूट, ऑरिजिन स्टेशन से छूटने और डेस्टिनेशन तक पहुंचने का समय तथा रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों पर ठहराव की पूरी जानकारी पाने के लिए इंडियन रेल की पूछताछ वाली साइट से पता किया जा सकता है। रेलवे ने ये भी जानकारी दी है कि ये ट्रेनों अगर त्यौहार के समय पूरी तरह से रिजर्व रहती हैं तो इन ट्रेनों के अलावा भी अन्य स्पेशल ट्रेनों को शुरू किया जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान