Special Train Mahakumbh: उत्तर रेलवे ने प्रयागराज जिले में कुंभ मेले में आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ये ट्रेनें छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार सहित भारत के अलग-अलग हिस्सों से कनेक्टिविटी तय करती हैं। चलिए आपको बताते हैं उत्तर रेलवे ने प्रयागराज जिले में कुंभ मेले के शुरू होने से पहले ये स्पेशल ट्रेन शुरू की हैं।

Advertisement

सूबेदारगंज-दिल्ली सुपरफास्ट कुंभ स्पेशल ट्रेन (02417/02418) 3 जनवरी से 28 फरवरी तक सप्ताह में दो बार चलती है। यह फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला और अलीगढ़ में रुकते हुए सूबेदारगंज को दिल्ली से जोड़ती है। इसी रूट पर एक और सेवा है सुबेदारगंज-दिल्ली-सुबेदारगंज सुपरफास्ट कुंभ स्पेशल ट्रेन (04145/04146)। यह ट्रेन 2 जनवरी से 27 फरवरी तक साप्ताहिक चलती है और अलीगढ़, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी और फतेहपुर में भी रुकती है।

Advertisement

कुंभ मेला तीर्थयात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन

रायगढ़-वाराणसी कुंभ स्पेशल ट्रेन (08251/08252) 25 जनवरी को रायगढ़ से प्रस्थान करती है और 27 जनवरी को वाराणसी से लौटती है। यह चौंपा जंक्शन, बिलासपुर, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर और चुनार सहित कई स्टेशनों पर रुकती है।

पुणे से वाराणसी होते हुए मऊ जंक्शन तक यात्रा करने वालों के लिए पुणे- मऊ जंक्शन कुंभ स्पेशल ट्रेन (01455 / 01456) जनवरी और फरवरी 2025 में चुनिंदा दिनों में चलती है। यह आजमगढ़, चुनार, मिर्जापुर और प्रयागराज छिवकी आदि स्टेशनों पर रुकती है।

Advertisement

मालदा टाउन-प्रयागराज रामबाग कुंभ स्पेशल ट्रेन (03409 / 03410) 2 जनवरी से 22 फरवरी के बीच प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को चलती है। यह मालदा टाउन से प्रयागराज रामबाग तक यात्रा करते हुए बनारस, डीडीयू जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना, राजेंद्र नगर आदि स्टेशनों पर रुकती है।

अहमदाबाद जंक्शन-जंघई कुंभ स्पेशल ट्रेन (09403 / 09404) जनवरी और फरवरी में चुनिंदा तारीखों पर रवाना होती है। यह ट्रेन अहमदाबाद जंक्शन से जंघई तक जाती है और आनंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम नागदा कोटा सवाई माधोपुर आगरा फोर्ट टूंडला आदि जगहों पर रुकती है।

Advertisement

ये स्पेशल ट्रेनें भारत भर में श्रद्धालुओं के लिए तीर्थ यात्रा को और अच्छा बनाने के लिए डिज़ाइन की गई हैं। ये ट्रेनें कुंभ मेले के धार्मिक उत्सव में आराम से भाग लेने के इच्छुक लोगों के लिए सुविधाजनक यात्रा विकल्प प्रदान करती हैं।

भारतीय रेलवे यात्रयों के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश में रहता है, ठीक वैसे ही महाकुंभ को देखते हुए इन सभी रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है, ताकि कुंभ में आने वाले किसी भी तीर्थ यात्री किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े और आराम से महाकुंभ में पहुंच सके। रेलवे का इन ट्रेनों को चलाने का खास उद्देश्य यही है कि हर व्यक्ति अच्छे पहुंच सके।