Punjab Govt : मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए और यातायात को नियंत्रित करने के लिए एक विशेष बल गठित की जायेगी।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश सरकार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने से के उद्देश्य विशेष बल गठित करेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राज्य में रोजाना औसतन 12 से 14 लोग सड़क दुर्घटनाओं में गुजर जाते हैं।

Advertisement

पंजाब पुलिस के तहत गठित होने वाले सड़क सुरक्षा बल के जवानों को राष्ट्रीय एवं राज्य राज्य मार्गों में तैनात किया जाएगा। जहां हर साल करीब 75 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं होती है।

बल के नोडल अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एएस राय की तरफ से कहा गया है कि हमारी कोशिश है कि बल 15 अगस्त से पहले यह कार्य करना शुरू कर दें।
राय की तरफ से कहा गया है कि प्रदेश सरकार सड़क सुरक्षा बल के लिए करीब 40 करोड़ रु की राशि खर्च करेगी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इनको विशेष भी वर्दी दी जाएगी। इस वर्दी का डिजाइन को तैयार किया जा रहा है। राय ने कहा क्योंकि यह विशेष बल है इसी वजह से इसकी वर्दी भी अलग होना चाहिए।

राय ने कहा कि राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में हर वर्ष करीब 4,500 से 5,000 लोग गुजर जाते हैं, इस तरह औसतन रोजाना करीब 12 से 14 लोग गुजर जाते हैं। राज्य में सालाना करीब 5 से 6 हजार सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।

Advertisement

अधिकारी के मुताबिक प्रदेश के यातायात अनुसंधान संस्थान ने पाया कि 75 फीसदी दुर्घटनाएं राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों तथा जिलों की प्रमुख सड़कों पर होती हैं।

उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं इसके साथ ही यह भी पाया गया हैं कि अधिकतर हादसे शाम 6 बजे से रात 12 बजे के बीच बीच तेज गति से गाड़ी चलाने और शराब पीकर गाड़ी चलाने के वजह से होते हैं।

Advertisement