अमेरिकी शेयर बाजार (US Stock Market) में हाल ही में लिस्ट हुई SpaceX ने शुरुआत में जबरदस्त प्रदर्शन किया था, लेकिन अब इसकी रफ्तार सुस्त पड़ती नजर आ रही है। Elon Musk की इस कंपनी के शेयर लगातार दबाव में हैं और सोमवार 22 जून को इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई। सिर्फ एक दिन में स्टॉक (Stock) करीब 16% टूट गया, जबकि पिछले तीन कारोबारी दिनों में कुल गिरावट 23% से ज्यादा हो चुकी है।
इस तेज गिरावट ने निवेशकों की संपत्ति पर बड़ा असर डाला है और अनुमान है कि इस दौरान करीब 60 अरब डॉलर यानी लगभग ₹55-56 लाख करोड़ की वैल्यू मिट गई। यह गिरावट सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे बाजार में निवेशकों के भरोसे पर भी असर पड़ा है और शॉर्ट टर्म (Short Term) में स्टॉक को लेकर अनिश्चितता और बढ़ गई है।
$225.64 का रिकॉर्ड हाई बनाया था-
नैस्डैक पर 12 जून को लिस्ट होने के बाद SpaceX के शेयरों ने तेजी से रफ्तार पकड़ी थी और 16 जून को $225.64 का रिकॉर्ड हाई भी बनाया। इतना ही नहीं, कुछ समय के लिए कंपनी का मार्केट कैप Amazon और Microsoft जैसी दिग्गज कंपनियों से भी आगे निकल गया था। लेकिन यह तेजी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई और 17 जून के बाद से शेयरों में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया।
2 अरब डॉलर जुटाने की योजना-
इस गिरावट के पीछे कई वजहें सामने आ रही हैं। सबसे बड़ी वजह कंपनी (Company) का पहली बार डेट मार्केट में उतरने का फैसला माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक SpaceX अपने AI प्रोजेक्ट्स को विस्तार देने के लिए निवेश-ग्रेड बॉन्ड जारी कर कम से कम 2 अरब डॉलर जुटाने की योजना बना रही है। हालांकि कंपनी (Company) ने अभी तक इस फंड रेजिंग को लेकर पूरी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इस कदम ने निवेशकों के सेंटिमेंट पर दबाव जरूर डाला है।
सीमित सप्लाई के बावजूद मांग बनी हुई है-
इसके अलावा मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि लिस्टिंग के तुरंत बाद ही ज्यादातर निवेशकों ने खरीदारी कर ली थी, जिससे आगे चलकर सेलर्स का दबाव बढ़ गया। हालांकि दिलचस्प बात यह है कि गिरावट के बावजूद रिटेल निवेशकों (Retail Investors) की दिलचस्पी SpaceX में बनी हुई है। कंपनी के कुल शेयरों (Total shares) में से केवल 4.2% ही ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हैं, क्योंकि बाकी पर लॉक-अप प्रतिबंध लागू हैं। ऐसे में सीमित सप्लाई के बावजूद मांग बनी हुई है।
निवेशकों ने करीब $405 मिलियन के शेयर खरीदे-
रिपोर्ट्स के अनुसार, लिस्टिंग के बाद शुरुआती पांच दिनों में रिटेल निवेशकों (Retail Investors) ने करीब 405 मिलियन डॉलर के शेयर (Share) खरीदे, जो अन्य बड़ी टेक कंपनियों से भी ज्यादा था। कुल मिलाकर देखा जाए तो SpaceX का यह सफर फिलहाल काफी उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। एक तरफ कंपनी की ग्रोथ स्टोरी और टेक्नोलॉजी फोकस निवेशकों को आकर्षित कर रही है, वहीं दूसरी तरफ फंडिंग प्लान और प्रॉफिट बुकिंग जैसे फैक्टर्स शेयर पर दबाव बना रहे हैं।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?
- SBIFM की लिस्टिंग के बाद AMC शेयरों में मची हलचल! HDFC AMC और निप्पॉन में कमाई के ये हैं 7 दमदार ट्रेड्स
- Dixon Tech Share Price: HSBC ने बढ़ाया टारगेट, शेयर में 7% की उछला! अभी कितना चढ़ेगा स्टॉक?
- GIFT City क्या है? NRIs के लिए Dollar Investment का आसान तरीका | Benefits, Process & Risks
- MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?
- IRCTC की नई वेबसाइट! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान