नयी दिल्ली। भारत में सोना काफी पसंद किया जाता है। लोग गहनों बनवाने के अलावा सोने में निवेश करना भी पसंद करते हैं। सोने में जिन तरीकों से निवेश किया जाता है उनमें फिजिकल गोल्ड के अलावा गोल्ड ईटीएफ और गोल्ड म्यूचुअल फंड भी शामिल हैं। इनके अलावा एक और तरीका गोल्ड में निवेश करने का और वो है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड। ये गोल्ड बॉन्ड सरकार की तरफ से जारी किए जाते हैं। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि यदि आपने गोल्ड में किसी अन्य रूट से निवेश किया हुआ है तो उसे छोड़ कर आपको सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का रुख करना चाहिए। यहां हम जानेंगे सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के फायदों के बारे में।
भारतीयों के लिए सोने की खरीदारी एक प्रथा है। सोने में जरूरत से ज्यादा निवेश किया जाता है। मगर ये एक अच्छा प्लान नहीं है। खास कर कोरोना संकट में सोने में आई मौजूदा रैली को देखते हुए। इस तेजी के और भी कई कारण रहे, जिनमें अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर, अंतर्राष्ट्रीय केंद्रीय बैंकों की तरफ से दी गई राहत आदि शामिल हैं। मगर इन फैक्टरों के बहुत जल्द फिर से दोहराये जाने की संभावना नहीं है।
सोने में निवेश के लिए एक्सपर्ट तीन अहम बिंदु बताते हैं। पहला अगर आप सोने से मुनाफा कमाते हैं तो सारा पैसा इससे न निकालें, बल्कि अपने कुल निवेश का 10 फीसदी पैसा गोल्ड में रखें। दूसरा पॉइंट है सोने में निवेश को और जगहों से निकाल पर गोल्ड सॉवरेन बॉन्ड में लगाएं। पहले गोल्ड बॉन्ड पर 2.5 फीसदी ब्याज लिक्विड फंड रिटर्न का आधा ही हुआ करता था। डेब्ट रेट कम होने से यह अब लगभग बराबर है। तीसरा पॉइंट है मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम टैक्स फ्री होती है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) सरकारी प्रतिभूतियों है जो सोने के ग्राम में होती हैं। वे फिजिकल सोना रखने का विकल्प है। निवेशकों को जारी मूल्य का भुगतान नकद में करना होगा और बॉन्डों को मैच्योरिटी पर कैश के बदले रिडीम किया जाता है। बॉन्ड भारत सरकार की ओर से रिज़र्व बैंक द्वारा जारी किए जाते हैं। आरबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार अगर सोने के बाजार मूल्य में गिरावट आती है तो नुकसान का खतरा हो सकता है। हालांकि निवेशक को उन सोने की इकाइयों के मामले में कुछ भी नुकसान नहीं होता, जिसके लिए उसने भुगतान किया है।
आरबीआई सॉवरेन गोल्ड बांड में ऑनलाइन निवेश करने वालों को हर ग्राम पर 50 रुपये की छूट मिलती है। यानी आप प्रति 10 ग्राम पर 500 रुपये की छूट हासिल कर सकते हैं। अगर निवेशक ऑनलाइन सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश करे तो उसे 500 रुपये प्रति दस ग्राम की सीधी छूट मिलेगी। वैसे इन बॉन्ड्स में ऑफलाइन भी निवेश किया जा सकता है।
इस समय सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड इश्यू खुला हुआ है। यानी इस समय एसजीबी लेने का मौका है। ये मौका 1 जनवरी तक है। आप बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), कुछ पोस्ट ऑफिस और एनएसई तथा बीएसई स्टॉक एक्सचेंजों से एसजीबी खरीद सकते हैं।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!