World 6th Largest Stock Market: दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार ने भारत को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के छठे सबसे बड़े बाजार का दर्जा हासिल कर लिया है। इसकी मुख्य वजह चिप बनाने वाली बड़ी कंपनियों के शेयरों में आई जबरदस्त तेजी है, जो दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विकास को गति दे रही हैं।
ब्लूमबर्ग के अनुसार, कोरिया में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइज़ेशन इस साल 86% बढ़कर 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है, जबकि भारत का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 4.8 ट्रिलियन डॉलर रह गया है। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी और SK Hynix Inc. ने कोरिया के इक्विटी बाज़ार में आई इस तेजी को मुख्य रूप से आगे बढ़ाया है। SK Hynix Inc. हाल ही में 1 ट्रिलियन डॉलर के वैल्यूएशन क्लब में शामिल हुई हैं।
कोरिया ने इस जगह को कनाडा और यूरोप के कई अन्य देशों को पीछे छोड़ने के बाद हासिल की है। यह इस बात को रेखांकित करता है कि निवेशक किस तरह AI और उससे जुड़े अहम सप्लायर्स पर अपना दांव लगा रहे हैं। ताइवान के साथ मिलकर, एशिया के ये दो प्रमुख चिप-निर्माण केंद्र वैश्विक इक्विटी रैंकिंग को एक नए सिरे से लिख रहे हैं। यह बदलाव AI अर्थव्यवस्था में इन देशों के भारी प्रभाव को लेकर निवेशकों के बढ़ते आकर्षण को तो दिखाता ही है, साथ ही बाजार के 'ओवरहीट' होने से जुड़े जोखिमों को लेकर चिंता भी पैदा करता है।
कोरियाई शेयर बाज़ार को दोहरी तेजी का फयदा मिला है, क्योंकि राष्ट्रपति ली जे म्युंग का कॉर्पोरेट सुधारों पर जोर, AI के एक प्रमुख निवेश विषय के रूप में उभरने के साथ मेल खा गया। Kospi इंडेक्स ने इस साल की शुरुआत में ही ली के 5,000 के लक्ष्य को पार कर लिया था, और अब वॉल स्ट्रीट के विश्लेषक इसके 10,000 तक पहुंचने का अनुमान लगा रहे हैं।
More Articles
- Share Market का नया नियम: 3:15 बजे के बाद बदल गई ट्रेडिंग, नए क्लोजिंग ऑक्शन में कैसे बनाएं कमाई की रणनीति?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- शेयर बाजार में बड़ा बदलाव: सोमवार से बदल रहा क्लोजिंग ऑक्शन का नियम, ट्रेडर्स के लिए जरूरी अपडेट
- कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट
- शेयर बाजार में आज से बड़ा बदलाव: 3:15 बजे के बाद कैसे तय होगा क्लोजिंग प्राइस?