South Korea के शेयर बाजार में गिरावट का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जून में अपने ऑल-टाइम हाई से करीब 20 फीसदी गिरने के बाद अब दक्षिण कोरिया का प्रमुख शेयर बाजार सूचकांक KOSPI आधिकारिक तौर पर Bear Market में पहुंच चुका है।

Advertisement

दरअसल, 7 जुलाई को बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली, जब KOSPI इंडेक्स 8 फीसदी से ज्यादा टूट गया। इसके बाद 8 जुलाई को भी बाजार पर दबाव जारी रहा और भारतीय समय के अनुसार सुबह 11 बजे KOSPI करीब 4 फीसदी से ज्यादा गिरकर 7,329 अंक के आसपास कारोबार कर रहा था।

Advertisement

चिप कंपनियों के शेयरों में गिरावट-

सवाल यह है कि आखिर दक्षिण कोरिया जैसे मजबूत टेक्नोलॉजी मार्केट में इतनी बड़ी गिरावट क्यों देखने को मिल रही है? इसकी सबसे बड़ी वजह दिग्गज कंपनियों के शेयरों में आई भारी बिकवाली है। दक्षिण कोरिया की दो सबसे बड़ी चिप कंपनियां Samsung Electronics और SK Hynix इस गिरावट का केंद्र बनी हुई हैं। KOSPI इंडेक्स में इन दोनों कंपनियों का बड़ा वजन है, इसलिए इनके शेयरों में कमजोरी का सीधा असर पूरे बाजार पर पड़ा।

Advertisement

Hyundai Motor के शेयरों में भी गिरावट-

8 जुलाई को Samsung Electronics का शेयर करीब 5 फीसदी से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहा था, जबकि SK Hynix में भी गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा Hyundai Motor जैसे बड़े शेयरों में भी 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। इस गिरावट के पीछे एक और बड़ी वजह ग्लोबल Geopolitical Tension है। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और Crude Oil कीमतों में उछाल ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

Advertisement

US मार्केट का भी निगेटिव असर-

इसके अलावा अमेरिकी शेयर बाजारों में आई कमजोरी ने भी एशियाई बाजारों का सेंटीमेंट खराब किया है। 7 जुलाई को अमेरिका में Technology Stocks में बिकवाली देखने को मिली, जिससे Nasdaq लाल निशान में बंद हुआ। AI और टेक्नोलॉजी से जुड़े शेयरों में पिछले कुछ समय से दबाव बना हुआ है, जिसका असर अब एशियाई बाजारों पर भी दिख रहा है।

Advertisement

मार्केट में गिरावट पर सरकार की नजर-

दक्षिण कोरिया सरकार भी इस गिरावट पर नजर बनाए हुए है। वित्त मंत्री ने बाजार में बढ़ते जोखिमों को लेकर केंद्रीय बैंक और वित्तीय नियामकों के अधिकारियों के साथ बैठक की है। सरकार यह समझने की कोशिश कर रही है कि बाजार में गिरावट को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। वहीं, विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने हालात और मुश्किल बना दिए हैं। Samsung Electronics और SK Hynix जैसे बड़े शेयरों में विदेशी निवेशकों की लगातार बिक्री ने KOSPI पर दबाव बढ़ाया है।

Advertisement

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह गिरावट सिर्फ एक Correction है या फिर South Korea के शेयर बाजार में लंबे समय तक कमजोरी देखने को मिल सकती है? आने वाले दिनों में Global Markets, Chip Stocks और Geopolitical Developments की दिशा इस बाजार का अगला रुख तय करेगी।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]