दक्षिण कोरिया (South Korea) का शेयर बाजार (Share Market) लगातार दूसरे दिन भारी दबाव में रहा। 29 जुलाई को कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई, लेकिन कुछ ही घंटों में बिकवाली इतनी तेज हो गई कि कोस्पी (KOSPI) एक समय करीब 10 फीसदी तक टूट गया।

Advertisement

गिरावट के बाद में इसमें कुछ रिकवरी जरूर देखने को मिली, लेकिन दक्षिण कोरिया के समयानुसार दोपहर 3:10 बजे तक इंडेक्स करीब 8% की गिरावट के साथ 5,541 प्वाइंट के आसपास कारोबार कर रहा था। इस तेज गिरावट ने एशियाई बाजारों में निवेशकों की चिंता और बढ़ा दी है।

Advertisement

इस बिकवाली की सबसे बड़ी वजह देश की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी SK Hynix के जून तिमाही के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे। कंपनी का प्रदर्शन बाजार की उम्मीदों से नीचे रहा, जिसके बाद निवेशकों ने तेजी से मुनाफावसूली शुरू कर दी। कारोबार के अंतिम चरण में SK Hynix का शेयर करीब 9.55% तक टूट गया। वहीं, दूसरी बड़ी टेक कंपनी Samsung Electronics भी दबाव में रही। कारोबार के दौरान इसका शेयर करीब 8% तक फिसल गया।

Advertisement

दरअसल, पिछले कुछ समय से वैश्विक स्तर पर चिप सेक्टर को लेकर निवेशकों का नजरिया बदलता नजर आ रहा है। AI और सेमीकंडक्टर कंपनियों में जबरदस्त तेजी के बाद अब वैल्यूएशन को लेकर चिंता बढ़ रही है। यही वजह है कि निवेशक इन शेयरों में मुनाफावसूली कर रहे हैं, जिसका असर दक्षिण कोरिया के बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है।

Advertisement

अगर पिछले एक महीने की बात करें, तो कोस्पी में करीब 35% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान इंडेक्स ऊंचे स्तरों से तेजी से नीचे आया है। इस गिरावट में सबसे बड़ा योगदान SK Hynix और Samsung Electronics जैसे हैवीवेट शेयरों का रहा है, जिनका इंडेक्स में बड़ा वेटेज है।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]