Sone ka Bhav Today, 19 Feb: सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है. सर्राफा बाजार में कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. आज 19 फरवरी को कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. देश के सर्राफा बाजार में कीमतों में 7000 रुपए की तेजी है. हालांकि, ग्लोबल मार्केट में कमजोरी दर्ज की जा रही है. इससे पहले कीमतों में रिकॉर्ड रैली देखने को मिली थी.
सर्राफा बाजार में सोना-चांदी
सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों उछाल है. 22 कैरेट सोने का रेट 8045 रुपए प्रति ग्राम, 24 कैरेट का रेट 8680 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 6582 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया है. इसके उलट वायदा बाजारों में कीमतों में नरमी है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का अप्रैल वायदा सुबह करीब 150 रुपए की कमजोरी के साथ 85950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर फिसल गया है. MCX पर सोने की कीमतों का ऑल टाइम हाई लेवल 86360 रुपए प्रति 10 ग्राम है. इसी तरह चांदी भी 200 रुपए फिसलकर 96650 रुपए प्रति किलोग्राम के नीचे आ गई है.
22, 24 और 18 कैरेट का भाव
भारत में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 600 रुपए की मजबूती के साथ 80450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जोकि कल 79850 रुपए पर था. 100 ग्राम की कीमतें भी 6000 रुपए उछलकर 804500 रुपए पर पहुंच गया. 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना भी 700 रुपए की मजबूती के साथ 87800 रुपए पर मिल रहा. इसी तरह 100 ग्राम की कीमतों में 7000 रुपए की मजबूती दर्ज की जा रही, जोकि 878000 रुपए पर पहुंच गया है. वहीं, 18 कैरेट की कीमतें 490 रुपए बढ़कर 65820 रुपए प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है.
कॉमैक्स पर फिसला सोना
विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही. प्रॉफिटबुकिंग के चलते कीमतों में कमजोरी है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 2945 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा. जबकि चांदी की कीमत करीब आधे फीसदी की कमजोरी के साथ 33.23 डॉलर प्रति ऑन्स पर फिसल गई है.
More Articles
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!
- 25 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट
- Gold Price Today: 23 जुलाई को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले देखें 22K और 24K के ताजा रेट्स