Sone ka Bhav Hyderabad: सराफा बाजार में आज 15 अप्रैल को सोने का भाव गिर गया है. हैदराबाद में सोने की कीमतों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन कमजोरी है. बाजार में सोने के रेट में 3500 रुपए तक की कमजोरी देखने को मिल रही. दरअसल, रिस्क सेंटीमेंट सुधरने की वजह से सोने में ऊपरी स्तरों से गिरावट देखने को मिल रही. क्योंकि अमेरिका ने ट्रेड पार्टनर्स पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 90 दिनों के लिए आगे खिसका दिया है.
साथ ही चुनिंदा आइटम को इससे बाहर रखने का ऐलान किया है. ये ट्रिगर्स सोने की कीमतों को कम करने का काम किया है. यही वजह है कि घरेलू से लेकर विदेशी मार्केट तक सोने की कीमतों में रिकॉर्ड हाई से गिरावट दर्ज किया जा रहा. बीते हफ्ते सोने का भाव रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था.
हैदराबाद में सोने और चांदी की कीमत
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 9,518 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 8,720 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 7,135 रुपए प्रति ग्राम है. चांदी की कीमत भी मंगलवार को 109.80 रुपए प्रति ग्राम और 1,09,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है.
सराफा बाजार में 10g सोने का रेट
हैदराबाद के सराफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. 22 कैरेट सोने की कीमत 350 रुपए गिरकर 87200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. 100 ग्राम भी 3500 रुपए सस्ता होकर 872000 रुपए पर बिक रहा है. 24 कैरेट की कीमत 330 रुपए गिरकर 95180 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा. इसी तरह 100 ग्राम की कीमत भी 3300 रुपए की गिरावट के साथ 951800 रुपए पर आ गया है. 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी 290 रुपए की कमजोरी है, जोकि 71350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. 100 ग्राम की कीमत भी 2900 रुपए कमजोर होकर 713500 रुपए पर आ गया है.
वायदा बाजार में सोने का रेट
घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में हल्की कमजोरी देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का जून कॉन्ट्रैक्ट करीब 110 रुपए की कमजोरी के साथ 93400 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जोकि पिछले हफ्ते ही 93940 रुपए प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड लेवल टच किया था. वहीं, चांदी की कीमतों में करेक्शन देखने को मिल रहा है. MCX पर चांदी का मई वायदा करीब 280 रुपए की कमजोरी के साथ 94600 रुपए प्रति किलोग्राम के लेवल आ गई है. जबकि इसका ऑल टाइम हाई लेवल 104072 रुपए प्रति किलोग्राम है.
विदेशी बाजारों में सोने और चांदी की कीमत
रिकॉर्ड रैली के बाद कॉमैक्स पर सोने की कीमतों में थोड़ी नरमी दर्ज किया जा रहा. कॉमैक्स पर सोने का भाव 3244 डॉलर प्रति ऑन्स के पास कारोबार कर रहा है, जोकि रिकॉर्ड हाई 3,245.42 डॉलर प्रति ऑन्स से थोड़ा नीचे कारोबार कर रहा है. चांदी की कीमतों में हरियाली है, जोकि 32.26 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है.
More Articles
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- 25 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!