Softbank ने स्टॉक एक्सचेंजों को यह जानकारी दी है कि उसने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के अधिग्रहण नियमों का पालन करने के लिए पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन में अपनी 2.07 फीसदी हिस्सेदारी को बेची है।

Advertisement

स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, एसवीएफ इंडिया होल्डिंग (केमैन) ने 10 फरवरी 2023 से 8 मई 2023 के बीच किए गए निपटान की एक श्रृंखला में कुल 13,103,148 शेयर बेचे है।

Advertisement

हिस्सेदारी की बिक्री के परिणाम के स्वरूप पेटीएम में सॉफ्टबैंक की हिस्सेदारी 13.24 प्रतिशत से घटकर 11.17 फीसदी रह गई है।

कुल बिक्री का मार्केट प्राइस को फाइलिंग में घोषित नहीं किया गया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह करीब 120 मिलियन डॉलर हो सकती है।

सॉफ्टबैंक में इससे पहले 2022 के नवंबर के महीने में खुले बाजार ट्रांजेक्शन यानी ओपन मार्केट में माध्यम से पेटी में अपनी करीब 4.5 फाइसिड हिस्सेदारी 1 हजार 631 करोड़ रु में बेची।

Advertisement

सॉफ्टबैक ने साल 2017 में आखिरी तिमाही में पेटीएम में 1.6 बिलियन डॉलर का निवेश किया था और इसने आईपीओ के वक्त 220 मिलियन डॉलर के शेयर को बेचे थे।

चीन के अलीबाबा ग्रुप के द्वारा 1 हजार 378 करोड़ रु के सौदे में ओपन मार्केट के जरिए से पेटीएम में 3.3 फीसदी हिस्सेदारी को बेचने के बाद अली बाबा की सहयोगी कंपनी एंट ग्रुप को भी सेकेंडरी ब्लॉक सौदे के जरिए से कन्नी में शेयर को बेचने के लिए बातचीत करने के लिए कहा गया था।

Advertisement

मार्च तिमाही के शेयर होल्डिंग पैटर्न से यह पता चलता है कि पेटीएम के सीईओ के पास कंपनी में 9.13 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी कोई भी प्रमोटर इकाई नही है।

आज पेटीएम के शेयर एनएसई पर 4.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 695.30 रु के स्तर पर बंद हुए। वही, अगर हम पेटीएम के 52 हफ्ते के उच्चतर और निचला स्तर की बात करें, तो फिर यह 52 हफ्ते का उच्चतर 844.70 रु है। वही, इसका 52 हफ्ते का निचता स्तर 438.35 रु है।

Mukesh Ambani कर देंगे Paytm और Bajaj को खत्म, Financial Sector के लिए बनाया प्लान | GoodReturns
Advertisement