Yes Bank Share Price on Monday: सोमवार, 25 अगस्त 2025 को निवेशकों के फोकस में यस बैंक के शेयर रहेंगे। इंश्टयूश्नल लेंडर ने घोषणा की है कि बैंकिंग नियामक, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) को सेकेंडरी शेयर खरीद के माध्यम से बैंक में लगभग 25% हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी दे दी है।
कंपनी ने फाइलिंग के माध्यम से बीएसई को बताया, कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि एसएमबीसी को 22 अगस्त, 2025 के पत्र के माध्यम से बैंक की चुकता शेयर कैपिटल/वोटिंग अधिकार के 24.99% तक अधिग्रहण के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से मंजूरी मिल गई है।
आरबीआई की मंजूरी घोषणा की तारीख से एक साल के लिए मान्य होगी। अधिग्रहण के बाद, नियमों के अनुसार, एसएमबीसी को कंपनी का प्रमोटर नहीं माना जाएगा।
यस बैंक अधिग्रहण के डिटेल्स
सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन, यस बैंक में 20% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा। इसके लिए वह राज्य के स्वामित्व वाले भारतीय स्टेट बैंक से 13.19% हिस्सेदारी और बैंक के सात अन्य शेयरधारकों से शेष 6.81% हिस्सेदारी खरीदेगा।
जापानी लेंडर ने मई में घोषणा की थी कि वह यस बैंक में 13,482 करोड़ रुपये में 20% हिस्सेदारी खरीदेगा, जो भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में सबसे बड़ा सीमा-पार निवेश होगा। SMBC, सुमितोमो मित्सुई फाइनेंशियल ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जो दिसंबर के अंत तक 2 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ जापान का दूसरा सबसे बड़ा बैंकिंग समूह है। फिर जुलाई में, रॉयटर्स ने बताया कि SMBC ने यस बैंक में अतिरिक्त 4.9% हिस्सेदारी के लिए मंजूरी मांगी है।
20% हिस्सेदारी बिक्री योजना के अनुसार, भारत का सबसे बड़ा लेंडर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 13.19% हिस्सेदारी बेचेगा, और सात अन्य शेयरहोल्डर- एक्सिस बैंक, बंधन बैंक, फेडरल बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक - कुल 6.81% हिस्सेदारी बेचेंगे।
यस बैंक के शेयर
शुक्रवार के शेयर बाजार सत्र के बाद यस बैंक का शेयर मूल्य 0.77% की गिरावट के साथ 19.28 रुपये पर बंद हुआ, जबकि पिछले बाजार बंद के समय यह 19.43 रुपये था। इंश्टयूश्नल लेंडर ने शनिवार, 23 अगस्त 2025 को अपने प्रस्तावित अधिग्रहण अपडेट की घोषणा की। इस खबर का असर सोमवार को शेयरों पर देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More Articles
- MV Electrosystems IPO: आज से खुला निवेश का मौका, ₹400-₹425 प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- शेयर बाजार में आज बड़ा एक्शन: इंफोसिस-इंडिगो के नतीजों और कैलिबर माइनिंग की लिस्टिंग पर रखें नजर, इन 7 स्टॉक्स में दिखेगी हलचल!