नई दिल्ली: जल्द ही होली का त्योहार आने वाला है। होली के मौके पर ई-कॉमर्स अमेजन, फ्लिपकार्ट और पेटीएम पर होली सेल का आयोजन किया जा रहा है। इस सेल में कपड़ों समेत इलेक्ट्रॉनिक आइटमों पर बंपर छूट देने का एलान किया गया है। तो अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। इस होली सेल में स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की खरीद पर कैशबैक और डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। फ्लिपकार्ट और पेटीएम मॉल पर यह सेल 20 मार्च से शुरू हो चुकी है। जबकि अमेजन पर इस सेल का आयोजन 25 मार्च से लेकर 29 मार्च के बीच किया जाएगा।
पेटीएम मॉल होली स्पेशल सेल 20 मार्च शुरू हो गई है जो कि 29 मार्च तक चलेगी। इस सेल में आपको एपल आईफोन, आईपैड, सैमसंग, वीवो, ओप्पो के स्मार्टफोन की खरीदारी पर 25 प्रतिशत का डिस्काउंट और 5,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा इन ब्रांड्स के स्मार्टफोन खरीदने पर 9,600 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। इसके अलावा प्रोडक्ट्स में पैनासोनिक, वाहल, फिलिप्स जैसे ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स की खरीद पर 3,000 रुपये तक का कैशबैक और नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ मिलेगा।
फ्लिपकार्ट पर होली सेल 20 मार्च से शुरू है। इस सेल में आपको स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक इक्वीपमेंट्स पर भारी डिस्काउंट मिलेगा। इस सेल में एपल आईफोन एसई को 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकेंगे। वहीं, एपल आईफोन 11 को 46,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा सकता है। इसके अलावा पोको X3 की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है। इन सभी प्रोडक्ट्स को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदने पर 10 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
जल्द ही अमेजन पर होली स्पेशल सेल का आयोजन 25 मार्च से लेकर 29 मार्च के बीच किया जाएगा। इस सेल में आप 40 प्रतिशत तक के डिस्काउंट पर स्मार्टफोन खरीद सकेंगे। ई-कॉमर्स कंपनी के इस सेल में एपल, सैमसंग, रेडमी, लेनोवो, ओपो जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन को सस्ते में खरीद सकते हैं। एचडीएफसी, एसबीआई समेत कई लीडिंग बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त डिस्काउंट, नो-कॉस्ट ईएमआई आदि का भी लाभ मिलेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान