नई दिल्ली, सितंबर 12। निवेश की शुरूआत करने से पहले आपको सबसे पहले 'रुल ऑफ 72' को जानना जरूरी है। निवेश के नजरिए से यह रुल उतना ही कारगर है जितना की विज्ञान में न्यूटन का लॉ। निवेश के इस नियम के अनुसार आप जिस किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने का मन बना रहे हैं, तो उसमें मिलने वाले ब्याज को 72 से भाग देना होगा। इस तरह यह अनुमान लगाया जा सकता है कि मौजूदा ब्याज दर पर आपका पैसा कितने समय में डबल हो जाएगा।

Advertisement

बचत खातों में पैसा रखने से नहीं मिलता ज्यादा रिटर्न

अक्सर लोगों की आदत होती है कि वे बैंक खातों में ही अपनी जमा पूंजी को छोड़ देते हैं। लोगों को यह ध्यान रखना चाहिए की बचत खातों पर उनको सिर्फ 4 प्रतिशत सालाना ही ब्याज मिलता है। अब 4 प्रतिशत ब्याज को रुल ऑफ 72 से कैलकुलेट करे तो पैसा दोगुना होने में 18 साल लगेंगे। अगर बात फिक्स डिपॉजिट की करें तो यहा भी ब्याज 5 से 6 प्रतिशत के बीच है। यानि की फिक्स डिपॉजिट से भी पैसा डबल होने में काफी समय लग जाएगा। अगर फिक्स डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज की दर 5 प्रतिशत मानें तो पैसा डबल होने में 14.5 साल का वक्त लगेगा।

Advertisement
पीपीएफ में मिलता है अच्छा ब्याज

लंबी अवधि के बचत योजनाओं में सबसे अधिक लोकप्रिय पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीफ) में निवेश करना है। वहीं सबसे अधिक ब्याज देने वाली स्कीम सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना है। पीपीएफ में निवेश पर सरकार अभी 7.1 प्रतिशत का ब्याज दे रही है। तो वहीं, सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर 7.6 प्रतिशत है। रुल ऑफ 72 से कैलकुलेट करने पर दोनों योजनाओं में पैसा क्रमश: 10.14 साल और 9.4 साल में डबल हो जाएगा।

सरकारी योजनाएं देती हैं बेहतर रिटर्न

सरकारी बचत निवेश योजनाओं में ब्यज दर हमेशा बेहतर रहती है। अगर सरकार की दो बांड योजना किसान विकास पत्र (केवीपी) और राष्ट्रीय बचत पत्र (एनएससी) की बात करें तो इसमें निवेश किया गया पैसे पर भी क्रमश: 6.9 फिसदी और 6.8 फिसदी ब्याज दर मिलता है। रुल ऑफ 72 के मुताबिक इन दोनों योजनाओं में पैसा डबल होने में क्रमश 10.4 साल और 10.5 साल का समय लगेगा। अगर आप बॉन्ड बाजार में निवेश करने वाले म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो, इन पर सामान्य तौर पर 6.6 प्रतिशत का सालाना रिटर्न मिलता है। अगर रूल ऑफ 72 के हिसाब से इसे कैलकुलेट करें तो पैसा डबल होने में 10.7 साल का समय लगेगा।