Small Business ideas from Home: अगर आप घर बैठे कोई ऐसा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, जिससे जबरदस्त मुनाफा हो तो हम आपके लिए एक आईडिया लेकर आए हैं। इस बिजनेस में आपको शुरुआत में थोड़ा इन्वेस्ट करना पड़ेगा लेकिन इसका रिटर्न जबरदस्त है। आपको बताते चलें कि अगर आप घर बैठे अच्छी खासी कमाई करना चाहते हैं, तो आप टॉफी और कैंडी का बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

Advertisement

इस बिजनेस को आप गांव में भी बड़ी आसानी से शुरु कर सकते हैं। क्योंकि आपको अब कनेक्टिवटी की दिक्कत का सामना नहीे करना पड़ता है। ट्रांसपोर्टेशन को सुविधा बेहतर होने से आप अपना प्रोडक्ट कहीं भी आसानी से सप्लाई कर सकते हैं।

Advertisement

इसके अलावा आप ई कॉमर्स वेबसाइट पर भी आसनी से अपने प्रोडक्ट्स बेच सकते हैं। आपको बताते चलें कि टॉफी और कैंडि का बिजनेस शुरु करने से पहले आपको कुछ चीजें का ध्यान रखना होगा, साथ ही कुछ दस्तावेज भी जरूरी होंगे। इसके अलावा कुछ और फॉर्मेलिटी को पूरा करना होगा।

आइए आपको बताते हैं कि यह टॉफी और कैंडी का बिजनेस कैसे शुरू करना है, इसके लिए क्या रॉ मैटेरियल्स इस्तेमाल होंगे, इसमें आपको कितना इन्वेस्टमेंट करना पड़ेगा और यह हर महीने आपको कितना रिटर्न दे सकता है।

Advertisement

कितना करना पड़ेगा इन्वेस्ट

कैंडीज और टॉफी बनाने के लिए आपको एक मशीन, इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन, वर्कर और रॉ मटेरियल की जरूरत पड़ेगी। अगर आप इस बिजनेस को छोटे लेवल पर शुरू करना चाहते हैं, तो आप मात्र 1 से 2 लाख रुपए के इन्वेस्टमेंट में यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं। अगर आपके पास पैसे नहीं है, तो आप कई सरकारी योजनाओं के तहत अपना बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार से लोन ले सकते हैं। अगर आपको यह बिजनेस थोड़े बड़े लेवल पर शुरू करना है, तो इसमें 5 लख रुपए तक की लागत भी लगाई जा सकती है।

Advertisement

टॉफी और कैंडी बनाने के लिए कच्चा माल बहुत जरूरी होता है। इनमें कैंडी रैप पेपर, कैंडी स्टिक, प्रिंटेड लोगो, लिक्विड ग्लूकोज, शुगर, मिल्क पाउडर, फ्लेवर्स, कलर और दूसरे जरूरी प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

सप्लाई करने के लिए आपको एक गाड़ी की जरूरत होगी, जो आपकी पर्सनल गाड़ी हो सकती है या उसे किराए पर भी ले सकते हैं। इसके अलावा कहीं दूर अपना प्रोडक्ट भेजने के लिए कोरियर सर्विस का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Advertisement

काम शुरू करने से पहले आपको स्टॉक में रॉ मैटेरियल रखना पड़ेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि मार्केट में कैंडीज और टॉफी की डिमांड काफी ज्यादा होती है। इसलिए आपके पास रेगुलर स्टॉक मेंटेन होना चाहिए ताकि आपकी सप्लाई न रुके। अगर आप थोड़े बड़े लेवल पर इस बिजनेस को शुरू करना चाह रहे हैं, तो आपको वर्कर्स की जरूरत भी पड़ेगी। इस बिजनेस में जितनी जल्दी आप अपनी सप्लाई चेन मेंटेन कर पाएंगे, आपके प्रॉफिट का चांस उतना ही ज्यादा बढ़ जाएगा।

Advertisement

लगेंगे कौन-कौन से दस्तावेज

यह बिजनेस शुरू करने के लिए आपको अपने फर्म को रजिस्टर करना होगा और सरकार लाइसेंस लेना होगा। इसके लिए गवर्नमेंट वेरिफिकेशन किया जाता है और जहां आप बिजनेस शुरू करने वाले हैं, उस जगह की जांच भी की जाती है। इसके बाद सरकार के द्वारा आपको लाइसेंस दे दिया जाता है। इस प्रक्रिया में पैन कार्ड, आधार कार्ड, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और बैंक की डीटेल जैसे दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है।

कितनी होगी कमाई

आपको बताते चलें कि अगर यह बिजनेस एक बार ठीक से शुरू हो गया तो आपको कम से कम 50,000 से 60,000 रुपए प्रति महीने तो देता ही है। इसके अलावा आप चाहें तो, अपनी सप्लाई चेन को बढ़ाकर इस प्रॉफिट को 10,00,00 रुपए प्रति महीना या उससे ऊपर भी ले जा सकते हैं।