नई दिल्ली, मई 15। सिटी ब्रॉडबैंड सिटी नेटवर्क ग्रुप द्वारा दी जाने वाली एक ब्रॉडबैंड सर्विस है। यह देश के प्रमुख इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (आईएसपी) में से एक है। ये कंपनी अपने ग्राहकों को कुछ सबसे सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान ऑफर करती है। कंपनी द्वारा पेश किया गया बेस प्लान 30 एमबीपीएस (एमबी प्रति सेकंड) प्लान है, जो कि जियो फाइबर और भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की तरफ से पेश किए जाने वाले 30 एमबीपीएस प्लान जितना ही अच्छा है। यानी इस मामले में सिटी जियो और बीएसएनल से टक्कर ले रही है। यदि आप एक नया 30 एमबीपीएस ब्रॉडबैंड प्लान खरीदने की सोच रहे हैं, तो आप सिटी ब्रॉडबैंड, जियोफाइबर और बीएसएनएल भारत फाइबर के ऑफर पर विचार कर सकते हैं। आइए इन कंपनियों के प्लान्स पर एक नज़र डालें।
सिटी ब्रॉडबैंड का 30 एमबीपीएस वाला प्लान केवल 399 रुपये प्रति माह की कीमत पर उपलब्ध है। ध्यान रहे कि इसमें टैक्स राशि शामिल नहीं है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा मिलता है। कंपनी के सभी ब्रॉडबैंड प्लान्स पर फेयर यूसेज पॉलिसी (एफयूपी) की लिमिट लागू होती है। हालाँकि टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की तरफ से इस लिमिट की जानकारी नहीं दी गयी है।
ग्राहकों को कंपनी द्वारा ऑफर किए जाने वाले ओएनयू इक्विपमेंट के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट का भुगतान करना होगा। यह सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि ग्राहक को केवल तभी वापस की जाएगी जब वह 3 महीने से अधिक समय तक कनेक्शन रखता है। इसके अलावा एक्टिवेशन शुल्क भी लगेगा, जो किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। हालांकि यदि ग्राहक अपने खुद के राउटर का उपयोग करता है, तो एक्टिवेशन शुल्क या सिक्योरिटी डिपॉजिट चार्ज लागू नहीं होगा। लंबी अवधि वाला प्लान खरीदने वाले यूजर्स को 2 महीने तक की फ्री सर्विस मिलेगी।
जियोफाइबर का 30 एमबीपीएस ब्रॉडबैंड प्लान इस कैटेगरी में सबसे सस्ता प्लान है। इसकी कीमत भी 399 रुपये प्रति माह (टैक्स राशि छोड़कर) है। प्लान के साथ यूजर्स को 3300 डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा मिलता है। मगर प्लान के साथ कोई ओवर-द-टॉप (ओटीटी) सब्सक्रिप्शन नहीं दिया जाता। जब यूजर्स लॉन्ग टर्म के लिए प्लान खरीदते हैं, तो उन्हें 30 दिन या 1 महीने तक की सर्विस फ्री में मिल सकती है।
बीएसएनएल भारत फाइबर के 30 एमबीपीएस वाले प्लान की कीमत 449 रुपये प्रति माह है। यह भी उपयोगकर्ताओं को जियो के समान 3300 जीबी डेटा ऑफर करती है। एक बार जब आपकी ये लिमिट पूरी हो जाएगी तो इंटरनेट स्पीड घटकर 2 एमबीपीएस रह जाएगी। प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी शामिल है। इस प्लान के साथ यूजर्स को कोई ओटीटी बेनिफिट भी नहीं मिलता।
सिटी ब्रॉडबैंड 30 एमबीपीएस प्लान जियोफाइबर और बीएसएनएल भारत फाइबर द्वारा पेश किए गए प्लान के मुकाबले असल में अच्छा है। यह बीएसएनएल भारत फाइबर के 30 एमबीपीएस प्लान से भी सस्ता है। अच्छी बात यह है कि अगर आप लंबी अवधि के लिए तो सिटी 2 महीने फ्री सर्विस देगी। जबकि जियो सिर्फ 1 महीने फ्री सर्विस देगी। वहीं बीएसएनएल के मुकाबले यह 50 रु सस्ता प्लान है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान