Raksha Bandhan Free Bus Service: अगर आप भी रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने वाली हैं, तो यह खबर आपके लिए है। 9 अगस्त को पूरे देश में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। इस ख़ास मौके पर कई राज्य सरकारों ने सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा देने का ऐलान किया है। कुछ राज्यों में यह सुविधा दो दिन के लिए उपलब्ध होगी, जबकि कुछ राज्यों में महिलाएं तीन दिन तक बिना टिकट यात्रा कर सकेंगी।

Advertisement

महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने वाले राज्य

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, कर्नाटक, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश अपने राज्यों की सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दे रहे हैं।

Advertisement

उत्तर प्रदेश में 3 दिन मुफ्त यात्रा

रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने महिला यात्रियों को एक ख़ास तोहफा दिया है। महिलाएं रोडवेज़ की सभी एसी और नॉन-एसी बसों में एक सह-यात्री (महिला या पुरुष) के साथ शुक्रवार, 9 अगस्त सुबह 6 बजे से रविवार, 11 अगस्त दोपहर 12 बजे तक मुफ़्त यात्रा कर सकेंगी। इस दौरान परिवहन निगम 986 बसों का संचालन करेगा, जबकि 50 अतिरिक्त बसें रिज़र्व में रखी जाएंगी।

Advertisement

उत्तराखंड मुफ्त बस सेवा

उत्तराखंड सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को साधारण रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। महिलाएं 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन इस मुफ्त सुविधा का लाभ उठा सकती हैं।

हरियाणा में मुफ्त बस सेवा

हरियाणा में 8 अगस्त दोपहर से 9 अगस्त रात्रि तक राज्य के अंदर मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है।

राजस्थान में मुफ्त बस सेवा

राजस्थान में 8 अगस्त दोपहर से 9 अगस्त रात तक राज्य के अंदर मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है.

Advertisement

मध्य प्रदेश में मुफ्त बस सेवा

मध्य प्रदेश 9 अगस्त को राखी के दिन भोपाल और इंदौर में सिटी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है.

पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और कर्नाटक

दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक पहले से ही महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा देते हैं. और रक्षाबंधन के दिन भी यह सेवा जारी रहेगी। चंडीगढ़ में महिलाएं चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला सहित ट्राइसिटी क्षेत्र में सीटीयू (चंडीगढ़ परिवहन उपक्रम) और सीसीबीएसएस (चंडीगढ़ सिटी बस सर्विस सोसाइटी) की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं।

Advertisement

बिहार सरकार की ओर से महिलाओं को तोहफा

बिहार सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए रोडवेज की यात्रा मुफ्त रखी है। बिहार परिवहन विभाग ने बताया कि पटना और मुजफ्फरपुर के सभी रूटों पर महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इसके अलावा पटना में चलने वाली पिंक बसों में भी यह सुविधा उपलब्ध होगी।

रक्षाबंधन 2025

रात में धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इस साल यह त्यौहार शनिवार यानी 9 अगस्त को पड़ रहा है। यह त्यौहार परिवारों, भाइयों और बहनों के लिए खुशियां लेकर आता है। हर साल कई लोग अपने भाई-बहनों और चचेरे भाइयों के साथ इस खास दिन को मनाने के लिए लंबी दूरी तय करते हैं।