Tata Mid Cap Fund: टाटा ग्रुप देश का जानामाना नाम है। नमक से लेकर सॉफ्टवेयर के कारोबार वाले इस ग्रुप के पास म्यूचुअल फंड कंपनी भी है। इसकी एक स्कीम ने निवेशकों को देखते देखते करोड़पति बना दिया है।

Advertisement

टाटा म्यूचुअल फंड की इस स्कीम का नाम है टाटा मिड कैप म्यूचुअल फंड। इस स्कीम को 31 मार्च 2004 को लांच किया गया था। इस म्यूचुअल फंड स्कीम का रिटर्न लगातार अच्छा बना हुआ है।

Advertisement

टाटा मिड कैप फंड स्कीम में अगर किसी ने इसकी लांचिंग से 10,000 रुपये की एसआईपी की होगी, तो उसकी वैल्यू इस वक्त 1.53 करोड़ रुपये हो गई होगी। इस स्कीम ने हर साल औसतन करीब 16.75 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस रिटर्न से पैसा तेजी से बढ़ा है। अगर नेट रिटर्न जानना हो तो यह करीब 553 प्रतिशत का रहा है।

Advertisement

टाटा मिड कैप फंड स्कीम का सिप रिटर्न

  • 1 साल का सिप रिटर्न: 19.12 प्रतिशत
  • 2 साल का सिप रिटर्न: 25.06 प्रतिशत
  • 3 साल का सिप रिटर्न: 37.25 प्रतिशत
  • 5 साल का सिप रिटर्न: 75.94 प्रतिशत
  • 10 साल का सिप रिटर्न: 17.61 प्रतिशत

इस वक्त टाटा मिड कैप फंड स्कीम की एनएवी 309.7772 रुपये की है। स्कीम की लांचिंग के वक्त एनएवी 10 रुपये थी। इस प्रकार से बीते 10 साल में टाटा मिड कैप फंड स्कीम ने हर 10 रुपये को करीब 310 रुपये बना दिया है। इस फंड इस वक्त 2519 करोड़ रुपये को मैनेज कर रहा है। वहीं इस फंड का एक्सपेंस रेशियो 2.01 प्रतिशत है। क्रिसिल ने इस फंड थ्री स्टार रेटिंग दी है।

Advertisement

टाटा मिड कैप फंड स्कीम में टॉप 10 शेयर

  1. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक लिमिटेड
  2. थर्मैक्स लिमिटेड
  3. अरबिंदो फार्मा लिमिटेड
  4. कमिंस इंडिया लिमिटेड
  5. बंधन बैंक लिमिटेड
  6. एआईए इंजीनियरिंग लिमिटेड
  7. पाई इंडस्ट्रीज लिमिटेड
  8. क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण लिमिटेड
  9. कजरिया सेरामिक्स लिमिटेड
  10. ल्यूपिन लिमिटेड

नोट: यहां पर टाटा मिड कैप फंड स्कीम का डिटेल बताया जा रहा है। यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।

Advertisement