Investment for Child : आज के समय में माता पिता बच्चो के भविष्य के लिए जागरुक हो रहे हैं। लेकिन इस जागरुकता के साथ ही बहुत से अभिवावक बच्चो की आगे की पढ़ाई- लिखाई और शादी विवाह के लिए बेहद चिंतित रहते हैं। इसी चिंता में लोग सेविंग करना शुरु कर देते हैं, लेकिन अधिकतर लोग इस बात का ध्यान नहीं रख पाते कि उनकी सेविंग से मिलने वाला रिटर्न क्या महंगाई के दर से अधिक होगा की नहीं। सोच समझ के निवेश नहीं करने पर निवेश की वैल्यू समय के साथ धिरे धिरे कम होती जाती है। ऐसे मे बचत बेहद कम रह जाती है। अच्छा रिटर्न पाने के लिए सबसे बेहतर तरीका है कि निवेश के सही विकल्प का चुनाव किया जाए। जिससे रिटर्न बेहतर मिलता रहे।
निवेश के लिए इंतजार न करें
अगर आप निवेश शुरू कनरे का विचार बना चुके हैं तो आपको टाइमिंग का इंतजार नहीं करना चाहिए। जब आप सोच रहे है उसी समय से निवेश का बेहतर विकल्प देखकर निवेश शुरु कर दें। नियमित निवेश की राशि को हमेशा बढ़ाते रहना चाहिए।
SIP में निवेश है बेहतर
अगर आप बेहतर रिटर्न की तलाश में हैं तो आपको सिस्टमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) में निवेश के बारे में सोचना चाहिए। निवेशक को SIP के माध्यम से बेहतर रिटर्न पाने में मदद मिलती है। एसआईपी में कम से कम 500 रुपये निवेश करना चाहिए। अगर आप महीने में 1000 हजार का एसआईपी में भरते हैं तो आप 20 साल में 20 लाख रुपये तक कमा सकते हैं। हमने इस रिटर्न का कैलकुलेशन 12 प्रतिशत के सालाना ब्याज पर किया है । अगर आप अगले 7 सालो में 50 लाख रुपए का फंड तैयार करना चाहते हैं तो आपको हर महीने 40,000 रुपये निवेश करना होगा। इन पौसों को आप अपने बच्चो की शादी या पढ़ाई के लिए कर सकते हैं।
जानकार भी देते हैं सलाह
जानकारों का कहना है की SIP में निवेश के लिए कोई जरूरी नहीं है कि बड़ी रकम से ही निवेश किया जाए। आप 100 रुपये से भी निवेश कर सकते हैं, लेकिन SIP में कम से कम 500 रुपए से निवेश जरूर करना चाहिए। नियमित निवेश हमेशा बेहतर रिटर्न देते हैं।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति