Investment in SIP Mutual Fund: पैसे निवेश करने पर हर कोई अच्छे रिटर्न की उम्मीद करता है। अगर आप चाहते हैं कुछ सालों बाद ही आपके जेब में तगड़ा फंड हो जाए तो इसके लिए आपको कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप एसआईपी में आसानी से निवेश कर सकते हैं।

Advertisement

छोटे से निवेश से भी आपको भविष्य में काफी पैसे मिल सकते हैं। इसमें लंबी अवधि में निवेश का आपको काफी ज्याद फायदा होता है, ऐसा इसलिए क्योंकि, इसमें कम्‍पाउडिंग के जरिए मोटा रिटर्न कमाया जा सकता है।

Advertisement

अगर आप भी फ्यूचर के ल‍िए सुरक्ष‍ित न‍िवेश करना चाहते हैं तो अपने न‍िवेश की शुरुआत कर सकते हैं।

ऐसे करें 100 रुपए से निवेश की शुरुआत

अगर आप 50 लाख से ज्यादा पैसे 100 रुपए हर महीने निवेश करके पाना चाहते हैं तो आपको 50 साल के लिए 2,40,000 लाख रुपए का निवेश करना होगा यानी आपको हर महीने 50 साल के लिए 100 रुपए निवेश करने होंगे। इस पैसे पर 12 प्रतिशत ब्याज लगने पर आपको 59, 41, 210 रुपए 50 साल बाद मिल जाएंगे।

Advertisement

1000 रुपए का करें निवेश

वहीं अगर आप हर महीने 1000 रुपए निवेश करते हैं तो आपको 40 साल बाद लगभग 1 करोड़ रुपए मिल जाएंगे। इसमें आपको हर महीने 100 रुपए 40 साल तक के लिए निवेश करना होगा। इसपर भी ब्याज 12 फीसदी लगेगा।

अगर आपको 20 फीसदी रिटर्न मिलता है

अगर आप हर महीने 1000 रुपए का न‍िवेश करते हैं तो 20 फीसदी के सालाना र‍िटर्न से मैच्‍युर‍िटी पर 86.27 लाख रुपए का फंड मिलेगा। वहीं, अगर अवधि 30 साल हुई तो 20 फीसदी के रिटर्न से आपका 2 करोड़ 33 लाख 60 हजार रुपए का फंड तैयार होगा।

Advertisement

आपको बता दें कि म्‍यूचुअल फंड पर न‍िवेशक को कम्‍पाउंडिंग का फायदा मिलता है और इसमें हर महीने निवेश करने की सुविधा होती है। यही कारण है छोटी र‍कम के निवेश पर आपको बड़ा फंड मिलने की उम्‍मीद रहती है।

अगर आप 10,000 का करते हैं निवेश

अगर आप हर महीने सिर्फ 10,000 रुपए प्रति महीना ही निवेश करते हैं, तो अंत में आप 3.50 करोड़ रुपए तक का फंड जुटा सकते हैं।

Advertisement

आपको हर महीने 10,000 रुपए का निवेश 30 साल के लिए करना होगा और आपको 12 फीसदी ब्याज मिलेगा। आप एसआईपी में जो निवेश करते हैं, उस पैसे को म्यूचुअल फंड कंपनियां शेयर बाजार में इंवेस्ट करती हैं और उस पर कमाए रिटर्न को लोगों के बीच बांट देती हैं।

म्यूचुअल फंड में निवेश करके आप कुछ ही सालों में बेहद आसानी से अपने भविष्य के लिए पैसे बचा सकते हैं। आपको बता दें कि एसआईपी में औसतन 12 फीसदी का रिटर्न माना जाता है, वहीं कई बार इससे ज्यादा रिटर्न भी ज्‍यादा मिल जाता है।

Advertisement

ऐसे में आपकी रकम बहुत तेजी से बढ़ती है, लेकिन अगर आप SIP के जरिए कम समय में करोड़पति बनना चाहते हैं, तो आपको रकम भी थोड़ी ज्‍यादा निवेश करनी होगी।