SIP Calculation: यदि आप भी कम पैसों के साथ निवेश कर करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपके सपनों को पूरा करने में एसआईपी यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान मदद कर सकता है। SIP के ज़रिए केवल 3000 रुपये हर महीने के निवेश से आप अपने रिटायरमेंट तक 1 लाख रुपये से अधिक का फंड जमा कर सकते हैं। तो चलिए समझते हैं SIP का जादुई ट्रिक और जानते हैं कितने समय तक निवेश करना पड़ेगा और करोड़पति बनने का फुल कैलकुलेशन क्या है...

Advertisement

क्या है SIP और कैसे करता है काम?

SIP यानी सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान निवेश का एक तरीका है। इसके ज़रिए आप किसी स्कीम में एक तय अवधि (डेली, साप्ताहिक, मंथली, अर्धवार्षिक, वार्षिक) में लगातार कुछ पीरियड या साल तक निवेश करते हैं। ऐसा करने पर आपको कंपाउंडिग का लाभ मिलता है और आपका निवेश समय बढ़ने के साथ कई गुना बढ़ जाता है। कंपाउंडिंग का मतलब यहां पर यह है कि एक अवधि में आपके निवेश पर आपको इंटरेस्ट यानी ब्याज मिलता है लेकिन अगले अवधि में आपके ब्याज पर भी ब्याज मिलेगा। यही कारण है कि SIP का पीरियड जितना अधिक होगा रिटर्न मिलने की गारंटी उतनी अधिक बढ़ जाती है।

Advertisement

3000 की SIP पर कबतक बन सकते हैं करोड़पति

मान लेते हैं कि आपकी आयु वर्तमान में 25 साल है और आप अभी से प्रति माह 3000 रुपये की सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) की शुरुआत करते हैं। इस प्रक्रिया को आप अपने रिटायरमेंट यानी 60 साल तक जारी रखते हैं। ऐसे में आपके द्वारा निवेशित अवधि 35 साल का हुआ। यानी 35 साल में आपकी कुल निवेश राशि 12,60,000 रुपये होगी। आम तौर पर लॉन्ग टर्म में SIP के निवेश पर 12-15 फीसदी का सालाना रिटर्न मिलता है।

Advertisement

अब अगर 12 फीसदी के हिसाब से देखें तो कंपाउंडिंग यानी ब्याज पर ब्याज से आपके पास कुल 1.52 करोड़ रुपये का फंड जमा हो जाएगा। वहीं यदि 15 फीसदी के हिसाब से देखें तो यह रकम 3.29 करोड़ रुपये हो जाएंगे।

इसलिए मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें तो शेयर बाज़ार में उतार-चढ़ाव के दौरान SIP 'रुपी कॉस्ट एवरेजिंग' का फायदा देता है, जिससे रिस्क कम होता है। लंबे समय तक लगातार निवेश करने पर कंपाउंडिंग का जादू चलकर आपको शानदार रिटर्न देता है और करोड़ों का फंड तैयार करता है।

Advertisement

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]