Silver Prices India, Oct 21: आज भारत में चांदी की कीमतों में लगभग 1200 रु की तेजी देखी गई और यह 75 हजार 300 रु हो है। चांदी की कीमतों में पिछले 9 दिनों में 4 हजार 200 रु की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसमें 14 अक्टूबर को सबसे अधिक उछाल आया। जब प्राइस में 1 हजार 500 रु की बढ़ोतरी हुई।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार आने वाले दिनों में फेस्टिवल के वजह से देश में धातु की भौतिक मांग बढ़ने की संभावना है। इस सीजन में चांदी की कीमतों में चांदी की कीमतों को समर्थन मिल सकता है।
शनिवार को चेन्नई में 1 किलो चांदी 78 हजार 700 रुपये में बिक रही है। आपको दिल्ली में 1 किलो चांदी खरीदने के लिए 75 हजार 300 रु का भुगतान करना होगा, जबकि, मुंबई में चांदी 75 हजार 300 रु पर खुदरा बिक्री कर रही है। कोलकाता में 1 किलो चांदी के लिए आपको 75 हजार 300 रुपये चुकाने होंगे।
भारत चांदी की खपत के मामले में अमेरिका और जापान के बाद तीसरे नंबर पर हैं क्योंकि ये दोनों देश चांदी के सबसे बड़े उपभोक्ता हैं। भारत यूके, ईयू, ऑस्ट्रेलिया, चीन और दुबई से चांदी का आयात करके अपनी चांदी की जरूरतों को पूरा करना है।
देश में कुल आयत का आधे से ज्यादा हिस्सा चीन से आयात होता है। देश में प्रमुख आयात केंद्र मुंबई, अहमदाबाद और जयपुर शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई सारे ऐसे कारक है जो देश में चांदी की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं। इसमें आयत शुल्क, अमेरिकी डॉलर सूचकांक में उतार-चढ़ाव, तेल की कीमतें, व्यापार घाटा, महंगाई और गोल्ड की प्राइस भी शामिल हो सकती हैं।
देश में चांदी क्यों है कम महंगी
देश में चांदी के अनुप्रयोग की विशाल श्रृंखला के वजह से यह देश में एक लोकप्रिय धातु के रूप में उभरी है। इसी कारण पीली धातु की तुलना में यह भारत में कही अधिक आम धातु हैं। देश में चांदी की लोकप्रियता के वजह से सोने की कीमत की तुलना में इस धातु की कीमतें कम हो गई हैं। इसके अतिरिक्त, सोने के आयात की तुलना में चांदी का आयात उत्तरोत्तर बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें: Business Idea: 10 हजार रु में शुरू करें ये शानदार कारोबार, हर महीने होगी मोटी कमाई
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Petrol Diesel Rate: शनिवार को पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में कितना है रेट
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत