Silver Rate Today 26 Jan; Aaj Chandi Ka Bhav Kiya Hai: ग्लोबल मार्केट में मजबूती के बीच घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार, 26 जनवरी को चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखी गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में स्पॉट चांदी की कीमत 1.72% बढ़कर $104.72 प्रति औंस हो गई।

Advertisement

चांदी का भाव (Silver Price Today)

घरेलू सर्राफा बाजार की बात करें तो गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को प्रति किलोग्राम 25,000 रुपये की तेजी देखी गई। इस बढ़त के साथ सिल्वर की कीमत आज 3,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। लखनऊ, जयपुर, दिल्ली, पटना, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, कोलकाता, मेरठ, लुधियाना समेत अन्य शहरों में प्रति किलो चांदी की कीमत 3.60 लाख रुपये है। वहीं 10 ग्राम चांदी की कीमत 3,600 रुपये है।

Advertisement

चेन्नई, हैदराबाद और केरल जैसे शहरों में कीमतें 26 जनवरी को ₹3,75,000 प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं।

पिछले 10 दिन में 65,000 रुपये की उछाल

पिछले 10 दिनों की बात करें तो चांदी की कीमतों में 65,000 रुपये से अधिक की उछाल आई है। 17 जनवरी को चांदी का भाव 2.95 लाख रुपये प्रति किलोग्राम था जबकि आज यानी 26 जनवरी को बढ़कर 3.60 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। सिल्वर का भाव 19 जनवरी को प्रति किलो 10,000 रुपये जबकि 20 जनवरी को 15,000 रुपये/किलोग्राम, 21 जनवरी को 10,000 रुपये/किलो बढ़ा था। वहीं 23 जनवरी को भी चांदी की कीमत में प्रति किलो 15,000 रुपये उछाल दर्ज हुई थी।

Advertisement

क्या है एक्सपर्ट की राय?

बैंक ऑफ अमेरिका के स्ट्रैटेजिस्ट Michael Widmer ने कहा है कि मौजूदा चांदी की कीमतें फंडामेंटल यानी वास्तविक मांग-आपूर्ति के हिसाब से जायज नहीं हैं। उनके मुताबिक चांदी का सही भाव करीब $60 प्रति औंस होना चाहिए। वहीं, StoneX की एनालिस्ट Rhona O'Connell ने स्पष्ट कहा कि चांदी में यह तेजी अब सट्टेबाज़ी की लहर बन चुकी है, जो खुद ही रफ्तार पकड़ रही है।

Advertisement

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]