Silver Price Today: चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी से गिरवट दर्ज की गई। 25 जून, 2026 को भारत में चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई, जिससे लगातार तीन दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला और बढ़ गया। 24 कैरेट सोने की कीमत में कम से कम 28,000 रुपये की भारी गिरावट आई है, जबकि 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में 21,000 से 26,000 रुपये तक की कमी आई है। 10 ग्राम सोने की कीमत 1.35 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गई है।
भारत में आज चांदी की कीमत
आज भारत में चांदी की कीमत 235 रुपये प्रति ग्राम है, जो कल की कीमत से 10 रुपये कम है। वहीं, चांदी का भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो कल की कीमत से 10,000 रुपये कम है। पिछले कुछ दिनों में चांदी के भाव में 30,000 रुपये की गिरावट आई है।
MCX पर चांदी का रेट
MCX पर जुलाई के लिए चांदी के वायदा भाव 1.07% गिरकर 2,10,801 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। बुधवार को डॉलर इंडेक्स एक साल से ज्यादा के उच्चतम स्तर 101.80 पर पहुंच गया था। गुरुवार के सत्र में इसमें थोड़ी नरमी आई, लेकिन यह 101 के स्तर से ऊपर बना रहा, जिससे विदेशी मुद्राओं वाले खरीदारों के लिए डॉलर में कीमत वाली कीमती धातुएं महंगी हो गईं और मांग में सुस्ती आ गई।
ब्याज दरें बढ़ने की संभावनाओं पर बाजार में चर्चा बढ़ने के साथ ही डॉलर मजबूत हो रहा है। रॉयटर्स के अनुसार, CME फेडवॉच टूल से पता चलता है कि ट्रेडर्स को उम्मीद है कि US फेडरल रिज़र्व इस साल तीन बार ब्याज दरें बढ़ाएगा। उन्हें सितंबर में दरें बढ़ने की 67% संभावना दिख रही है।
वेस्ट एशिया में तनाव कम होने के बावजूद, जून 2026 में कीमती धातुओं पर भारी बिकवाली का दबाव बना हुआ है। ऐसा अमेरिकी फेड के सख्त रुख और 2026 में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना के कारण हो रहा है। साथ ही, डॉलर 101.50 के स्तर से ऊपर चढ़कर 1 साल से ज्यादा के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
निवेशकों को क्या करना चाहिए?
जानकारों का मानना है कि अमेरिकी मैक्रो डेटा आने से पहले और डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव के बीच, आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हालांकि ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच सोने (येलो मेटल) के लिए लंबे समय का आउटलुक काफी हद तक पॉजिटिव है, लेकिन जानकारों का कहना है कि निवेशकों को इस समय कीमती धातुओं में 'बॉटम-फिशिंग' (कीमतें बहुत कम होने पर खरीदारी) से बचना चाहिए।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!