Silver Price Today: देश में शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में सोने और चांदी की भारी डिमांड के बीच इनकी कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस कड़ी में बुधवार को देश में जहां एक ओर सोने के भाव में उछाल दर्ज हुआ। वहीं दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में बंपर तेजी देखने को मिली।

Advertisement

आज चांदी का भाव (Silver Rate Today)

घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमत में 9000 रुपये की तेजी दर्ज हुई। इसके साथ आज चांदी का भाव प्रति किलोग्राम 1,99,000 रुपये है।

Advertisement

4 दिन में 12000 रुपये उछला चांदी का भाव

इस उछाल के साथ पिछले चार दिन में चांदी की कीमत में प्रति किलोग्राम 12,000 रुपये की तेजी आई है। वहीं 10 दिन में 14000 की उछाल दर्ज हुई है। इससे पहले 1 दिसंबर, 3 दिसंबर और 6 दिसंबर को चांदी के भाव में 3000-3000 रुपये की उछाल आई थी जबकि 9 दिसंबर को 1,000 रुपये की बढ़त दर्ज हुई थी। वहीं, 5 दिसंबर को 4000 रुपये और 8 दिसंबर को 1000 रुपये की कमजोरी दर्ज हुई थी।

Advertisement

प्रमुख शहरों में आज चांदी का भाव

चेन्नई में आज प्रति 100 ग्राम चांदी की कीमत 20,700 रुपये जबकि प्रति किलोग्राम 2,07,000 रुपये है। वहीं, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर में प्रति किलोग्राम भाव 1,99,000 रुपये है।

2026 में कहां तक जाएगी चांदी की कीमत

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, 2026 में कीमतें ऊपर की ओर बढ़ने की संभावना है, लेकिन उतार-चढ़ाव संभव है। अधिकांश एक्सपर्ट्स का पूर्वानुमान है कि चांदी 1,40,000 रुपये से 2,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच रहेंगी जबकि कुछ ज्यादा आशावादी एक्सपर्टस का अनुमान है कि चांदी 2026 में 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक जा सकती हैं।

Advertisement

घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल की मानें तो चांदी की कीमत औसत रूप से 1,80,000-2,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच रहने का अनुमान है जबकि ऊपरी स्तर पर यह 2,40,000 रुपये तक जा सकती है। चांदी की तेजी में सोलर/EV मांग और रुपये की कमजोरी जैसे फैक्टर प्रमुख भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा Augmont के मुताबिक 2026 में चांदी की कीमत औसतन 1,40,000-1,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच रहेंगी जबकि ऊपरी स्तर पर 2,00,000 रुपये तक जा सकती हैं। वहीं, DollarRupee.in Forecast के मुताबिक, अगले साल चांदी की औसत कीमत 1,70,000-1,90,000 रुपये और ऊपरी स्तर पर 2,10,000 रुपये तक जा सकती है।

Advertisement

Long Forecast के अनुसार, औसतन 1,80,000-2,00,000 रुपये के बीच रह सकती है जबकि ऊपरी स्तर पर 2,15,000 रुपये तक जा सकती है। Coin Price के मुताबिक, औसत कीमत 2,20,000-2,40,000 रुपये के बीच रहने का अनुमान है जबकि ऊपरी स्तर पर 2,50,000 रुपये तक जा सकती है। Lite Finance ने बताया है कि चांदी की कीमत अगले साल औसत रूप से 1,60,000-1,90,000 के बीच रह सकती हैं जबकि ऊपरी स्तर पर 3,20,000 रुपये तक जा सकती हैं।

Advertisement

HDFC Securities के अनुसार, चांदी ऊपरी स्तर पर 2,45,000 रुपये तक जा सकती है और Augmont की Renisha Chainani के अनुसार, चांदी की कीमत 2,00,000 रुपये तक जा सकती है।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]