Silver Rate; Silver Production: जियो-पॉलिटिकल टेंशन में थोड़ी नरमी के बीच चांदी के भाव में आज यानी 22 जनवरी को भारतीय बाजार में बड़ी हलचल देखी गई है। इस बीच वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतें लगभग 3,16,501 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर है। आज इसमें एक ही दिन में 16,000 रुपये से अधिक की भारी गिरावट दर्ज हुई है।
Advertisement
वहीं, रिटेल (खुदरा बाजार) में भारत के प्रमुख शहरों (जैसे दिल्ली, जयपुर और पटना) में चांदी का औसत खुदरा भाव लगभग 3,25,000 प्रति किलोग्राम के आसपास है।
Advertisement
इस बढ़ी हुई कीमतों के बीच आपने कभी सोचा है कि दुनिया के किन-किन देशों के पास चांदी का सबसे अधिक भंडार है? यदि नहीं पता है तो चलिए आइए आपको बताते हैं कि भारत समेत किन देशों के पास चांदी का अथाह भंडार है...
किस देश के पास कितना चांदी?
- विश्व में चांदी का सबसे अधिक उत्पादन करने वाला देश मेक्सिको है। भंडार के संदर्भ में इस मध्य अमेरिकी देश मेक्सिको के पास 37,000 मीट्रिक टन चांदी है।
- विश्व में चांदी का दूसरा सबसे अधिक उत्पादन वाला देश चीन है। चीन के पास 70,000 मीट्रिक टन चांदी का भंडार है।
- ऑस्ट्रेलिया के पास 94,000 मीट्रिक टन चांदी का भंडार है।
- रूस के पास 92,000 मीट्रिक टन चांदी का भंडार है।
- दक्षिण अमेरिक देश अर्जेंटीना के पास 6,500 मीट्रिक टन चांदी का भंडार है।
- बोलीविया के पास 22,000 मीट्रिक टन चांदी का भंडार है।
- पोलैंड के पास 61,000 मीट्रिक टन चांदी का भंडार है।
- भारत के पास 8,000 मीट्रिक टन चांदी का भंडार है।
- अमेरिका के पास 23,000 मीट्रिक टन चांदी का भंडार है।
- चिली के पास 26,000 मीट्रिक टन चांदी का भंडार है।
- पेरू के पास सबसे बड़ा 140,000 मीट्रिक टन चांदी है।
More Articles
- Gold Silver में तेजी और गिरावट के बीच निवेश का सही समय? एक्सपर्ट से जानिए आगे की स्ट्रैटेजी
- Premium Homes का बढ़ा क्रेज, भारत में Affordable Housing की मांग घटी, क्या कहते हैं आंकड़े?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति