देश में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में लगातार सुधार किया जा रहा है। ताजा सूचना के अनुसार, सिक्किम सरकार ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA और DR में इजाफे का ऐलान किया है।
वित्त विभाग की अधिसूचना के अनुसार, पूर्व-संशोधित वेतन संरचना में वेतन पाने वाले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 6 प्रतिशत अतिरिक्त DA और DR मिलेगा। इस सुधार के बाद कुल DA और DR अब 252 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा।
सातवें वेतन आयोग के तहत फायदा
अधिसूचना में यह भी साफ किया गया है कि सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अतिरिक्त 2 प्रतिशत DA और DR मिलेगा। इस बढ़ोतरी के बाद उनका कुल महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। 1 जनवरी 2025 से यह प्रभावी होगा। वहीं, इसके अलावा जो कर्मचारी कान्ट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं उन्हें भी इस फायदा मिलेगा।
राजस्थान और बिहार में भी बढ़ोतरी
राजस्थान सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि का ऐलान किया है। इस सुधार के बाद राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा। राजस्थान में लगभग 8 लाख कर्मचारी और 4.40 लाख पेंशनर्स इस फायदे से जुड़े हैं। पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारी भी इस बढ़ोतरी का लाभ उठा सकेंगे। बिहार सरकार ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का DA/DR 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया है।
केंद्रीय कर्मचारियों को भी राहत
आपको बता दें, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लगभग 49.19 लाख केंद्र सरकार के लिए काम करने वाले कर्मचारियों के साथ में 68.72 लाख पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते 3 प्रतिशत के इजाफे का ऐलान किया है। इससे पहले DA और DR मूल वेतन या पेंशन का 55 प्रतिशत था, जो अब बढ़ाकर 58 प्रतिशत हो गया है। इस कदम का राजकोष पर सालाना लगभग 10,083.96 करोड़ रुपए का प्रभाव पड़ेगा।
कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए फायदे
महंगाई भत्ते में यह वृद्धि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आर्थिक राहत लेकर आएगी। बढ़ती महंगाई के समय में यह कदम उनके खर्चों को संभालने में मदद करेगा। कर्मचारियों की मासिक इंकम बढ़ने से उनका जीवन स्तर बेहतर होगा और पेंशनभोगियों को भी वित्तीय स्थिरता मिलेगी।
सिक्किम, राजस्थान, बिहार और केंद्र सरकार के इस कदम से स्पष्ट होता है कि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आर्थिक सुरक्षा को बनाए रखने के लिए महंगाई भत्ते में समय-समय पर सुधार किया जा रहा है। इससे लाखों लोगों को वित्तीय राहत और स्थिरता मिलेगी, जो उनके जीवन की क्वालिटी में सुधार लाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग