शेयर बाजार में आज 15 को लगातार चौथे दिन हरियाली देखने को मिल रहा है. इस तेजी में नतीजों वाले शेयर खासकर फोकस में हैं, जिसमें Siemens का शेयर भी शामिल है. बाजार खुलते ही शेयर 8% से ज्यादा की तेजी के साथ रॉकेट की तरह भागा. शुरुआती कारोबार में ही नया 52-वीक हाई बन गया है. इसकी वजह मार्च तिमाही में अनुमान से बेहतर कंपनी का प्रदर्शन है. दमदार नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म स्टॉक पर बुलिश हैं.

Advertisement

Siemens Stocks to Buy

Siemens के शेयर में खरीदारी का तगड़ा मौका है. ब्रोकरेज फर्म Incred ने शेयर पर Add की रेटिंग दी है. शेयर पर टारगेट को बढ़ाकर 7565 रुपए प्रति शेयर कर दिया है, जोकि पहले 4400 रुपए प्रति शेयर था. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि मुनाफे के लिहाज से कंपनी अच्छी ग्रोथ देखने को मिला. भारत के कैपेक्स सायकल में अच्छा कर रही है. हाई बेस पर लोअर ऑर्डर इनफ्लो भी देखने को मिल रहा.

Advertisement

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने भी Siemens पर खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है. शेयर पर टारगेट को बढ़ाकर 8000 रुपए प्रति शेयर कर दिया है, जोकि पहले 5575 रुपए प्रति शेयर का था. ताजा ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक 10 अरब रुपए का कैपेक्स यह दिखाता है कि मैनेजमेंट को ग्रोथ पर विश्वास है. FY23-26E के लिए EPS अनुमान 35% का है. ROE भी 20% के ऊपर मूव कर रहा, जोकि बड़ा ट्रिगर है. इसके अलावा पावर डिविजन का क्लीन डीमर्जर भी पॉजिटिव है.

Advertisement

Siemens India Q2 Results

सीमंस इंडिया ने मार्च तिमाही में अनुमान से बेहतर नतीजे जारी किए हैं. कुल आय सालाना आधार पर 18.4% बढ़कर 5750 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 4858 करोड़ रुपए था. ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 621.2 करोड़ रुपए से 41.4% बढ़कर 878.2 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. मार्जिन भी 12.8% के मुकाबले 15.3% पर पहुंच गया है. इस दौरान मुनाफा 802.5 करोड़ रुपए रहा, जोकि सालभर पहले 471.4 करोड़ रुपए था. तिमाही के दौरान कंपनी को 5184 करोड़ रुपए के नए ऑर्डर मिले.

Advertisement

Siemens India के बोर्ड ने 13 मई को मीटिंग में क्षमता विस्तार के लिए बड़े निवेश को मंजूरी दी. इसके तहत 519 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा. इसके तहत गोवा की गैस इन्सुलेटेड स्वीचगियर फैसिलिटी में निवेश होगा. कंपनी प्लांट में FY25 से FY27 तक फेजवाइज 333 करोड़ रुपए का निवेश करेगी. साथ ही औरंगाबाद के मेट्रो ट्रेन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में करेगी. FY24 से FY28 तक फेजवाइज 186 करोड़ रुपए का निवेश करेगी.

Advertisement

डीमर्ज होगा पावर डिविजन

बाजार को दी जानकारी में Siemens India ने बताया कि बोर्ड से एनर्जी बिजनेस को अलग करने की मंजूरी मिल गई है. कंपनी और Siemens एनर्जी इंडिया लिमिटेड यानी SEIL के बीच स्कीम ऑफ अरेंजमेंट को मंजूरी मिली है. डीमर्जर में कंपनी के 1 शेयर के बदले SEIL के 1 शेयर मिलेंगे. आगे SEIL के शेयर एक्सचेंजों पर भी लिस्ट होंगे. अनुमान है कि SEIL के शेयरों की लिस्टिंग 2025 में पूरा हो जाएगा.

Advertisement

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)