Shriram City Union Finance : एमके ग्लोबल ने श्रीराम ग्रुप की दो प्रमुख एनबीएफसी कंपनियों, श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस और श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस, पर अपनी हालिया रिपोर्ट में एक बाय कॉल (खरीदने की सलाह) दिया है। ब्रोकरेज को शेयरों की मौजूदा बाजार कीमतों से 39% तक की संभावित वृद्धि की उम्मीद है। दोनों एनबीएफसी इस समय मर्जर की प्रक्रिया से गुजर रही हैं। लंबे समय से इंतजार वाली इस विलय योजना को पिछले साल श्रीराम समूह के बोर्ड ने मंजूरी दी थी। 3,500 से अधिक शाखाओं के जॉइंट डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क के साथ, विलय के बाद जॉइंट बिजनेस को श्रीराम फाइनेंस के रूप में ब्रांडेड किया जाएगा।
श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस
श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस के शेयर के लिए टार्गेट 2500 रु का दिया गया है, जबकि इस समय ये शेयर 1804.40 रु पर है। यानी ये मौजूदा स्तर से करीब 40 फीसदी रिटर्न दे सकता है। बता दें कि श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस का शेयर 4 जुलाई 2003 को शेयर बाजार में आने के बाद से अब तक 12928.19 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
52 हफ्तों का शिखर
इस शेयर के 52 हफ्तों का शिखर 2299 रु और निचला स्तर 1402 रु रहा है। बता दें कि 5 साल में श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस के शेयर में 15.87 फीसदी की गिरावट आई है। इसी तरह बीते एक साल में अब तक यह 20.03 फीसदी तक गिरा है। वहीं 2022 में अब तक यह 0.95 फीसदी फिसला है।
6 महीनों का रिटर्न
बीते 6 महीनों में यह शेयर 9.48 फीसदी उछला है। एक महीने में यह 4.87 फीसदी चढ़ चुका है। आगे जानिए श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस के बारे में।
श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस
श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस का शेयर इस समय 1218 रु पर है, जबकि इसके लिए टार्गेट 1610 रु का है। यानी ये मौजूदा स्तर से करीब 33 फीसदी रिटर्न दे सकता है। ये शेयर 1 जनवरी 1999 से 24407 फीसदी रिटर्न दे चुका है। वहीं इसके 5 सालों का रिटर्न 7.81 फीसदी रहा है। बीते एक साल में यह 20.31 फीसदी फिसला है। 2022 में अब तक यह 2.62 फीसदी फिसला है। इसके 6 महीनों का रिटर्न 6.7 फीसदी और 1 महीने का रिटर्न 4.5 फीसदी रहा है। इसके बीते 52 हफ्तों का शिखर 1,696.40 रु और निचला स्तर 1,002 रु रहा है।
इक्विटी में निवेश के टिप्स
जब बाजार में तेजी आ रही हो, तो निवेशकों को एकमुश्त निवेश करने के बजाय 6-12 महीनों तक एसआईपी करने पर विचार करना चाहिए। यह उन्हें किसी भी बाजार की अस्थिरता का लाभ उठाने की सुविधा देगा, जबकि किसी भी अचानक निगेटिव बाजार मूवमेंट के कारण बड़े नुकसान के जोखिम को कम करेगा। जहां निवेश करने से पहले किसी स्टॉक के फंडामेंटल्स को देखना महत्वपूर्ण है, वहीं बिजनेसों के लिए सही कीमत का भुगतान करना भी महत्वपूर्ण है। दिग्गज कंपनियां हमेशा हाई रिटर्न रेशियो और विकास दर वाले बाजारों में प्रीमियम पर ट्रेड करेंगी। निवेशकों को हमेशा दिग्गज बिजनेसों में खरीदने के लिए प्रीमियम का भुगतान करना होगा, मगर आपको अधिक भुगतान नहीं करना चाहिए (यानी ऊंचे वैल्युएशन पर शेयर नहीं खरीदना चाहिए) क्योंकि इससे रिटर्न में कमी आएगी।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित