UP : उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बरेली अर्बन हॉट एंड हैंडीक्राफ्ट सेंटर बनकर तैयार हो रहा है। इस अर्बन हॉट एंड हैंडीक्राफ्ट सेंटर में शहर के हुनरमंद कारीगरों के उत्पादों को आसमान मिलेगा।
इसके साथ ही वे अपने प्रोडक्ट को वैश्विक स्तर पर भेज सकेंगे। इसमें लोगों की शॉपिंग के साथ ही मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रखा गया है।
इसके साथ ही बरेली अर्बन हॉट में 30 मीटर ऊंचा फेरिस व्हील लगाया गया है। इसमें कई सारे झूले का आनंद ले सकेंगे। इसमें करीब 84 झूलों का आनंद ले सकेंगे। इसमें पर्यटन को बढ़ावा के साथ राजस्व की प्राप्ति होगी।
अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार यादव की तरफ से बताया गया है कि अर्बन हाट हैंडीक्राफ्ट सेंटर करीब तैयार हो चुका है। शॉपिंग कांप्लेक्स में आने वाले लोगों की पार्किंग का खास ध्यान रखा गया है। इसके साथ ही इसमें बेहतर रेस्टोरेंट तैयार किया गया है।
अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार यादव की तरफ से बताया गया है कि इस होटल में 5 स्टार होटल की तरह शानदार 35 कमरे तैयार हैं। इसके साथ ही वह आने वाले बिजनेसमैन के स्टाफ के लिए डॉरमेट्री की भी व्यवस्था की गई है।
यह पर एक्यूवैशन सेंटर है जहां पर लोग अपने प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन कर सकेंगे। इसमें नाट्य प्रस्तुति के लिए ओपन एयर थिएटर तैयार किया गया है।
अर्बन हॉट और हैंडीक्राफ्ट सेंटर के माध्यम से ओडीओपी की 124 दुकानें तैयार की गई हैं। इसमें हस्तशिल्प कला, जरी जरदोजी से जुड़े कारीगरों को वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनेगी। वह अपने प्रोडक्ट का प्रदर्शन कर सकेंगे।
इतना ही नहीं इसके अलावा 500 लोगों कर लिए मल्टीपर्पज हाल तैयार किया गया है। इस मल्टीपर्पज हाल में लोग बड़ी बिजनेस मीटिंग कर सकेंगे। बाहर से आने वाले लोगों के लिए इसमें काफी खास ध्यान रखा गया है।
एक मंच में शॉपिंग, मनोरंजन और रेस्टोरेंट की व्यवस्था की गई है। बरेली कमिश्नर सौम्या अग्रवाल के अनुसार, अर्बन हॉट सेंटर में लोगों को अत्याधुनिक तकनीकी सुरक्षा के साथ मनोरंजन मिलेगा। इसमें पर्यटन को बढ़ावा के साथ राजस्व की प्राप्ति होगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग