नई दिल्ली, अगस्त 20। आज के समय में भले ही यूपीआई लेन-देन की संख्या काफी बढ़ गयी है। मगर बहुत सी जगह आपको कैश की जरूरत पड़ती है, जिसके लिए एटीएम से पैसा निकालना पड़ता है। मगर क्या आप जानते हैं कि देश के लगभग सभी बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंक ने एटीएम से पैसे निकालने को लेकर चार्जेस में कुछ बदलाव किए हैं। आगे जानिए क्या हैं वो बदलाव।
बता दें कि बैंकों ने ग्राहकों के लिए अपने और दूसरे बैंकों के 1 महीने में एटीएम से पैसे निकालने की कुछ लिमिट तय की गयी हैं। एटीएम से फ्री कैश विड्रॉल से ज्यादा ट्रांजेक्शन करने पर आपको शुल्क देना होगा। अब ये शुल्क बढ़ गया है। ये शुल्क हो गया है 20 से 22 रुपये तक।
एटीएम विड्रॉल में फाइनेंशियल (पैसों वाली या पैसा निकालना) और नॉन फाइनेंशियल सर्विसेज (बिना पैसे निकालने वाली) लेन-देन शामिल होती हैं। आम तौर पर बैंक अपने एटीएम से 5 और अन्य एटीएम से 3 तक फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा देते हैं। फ्री लिमिट से ऊपर अलग-अलग बैंकों के नियम विभिन्न होते हैं। इसके साथ ही चार्ज भी अलग-अलग होते हैं।
पिछले साल आरबीआई ने एक सर्कुलर जारी किया था। उसमें कहा गया था कि मासिक फ्री ट्रांजेक्शन से ज्यादा पैसा निकलने पर 21 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन चार्ज लगेगा। इस पर जीएसटी भी अलग से लगता है। ये नये चार्जेस इसी साल 1 जनवरी से लागू हो गये हैं।
एसबीआई एटीएम पर पांच मुफ्त लेनदेन की पेशकश करता है। छह मेट्रो शहरों, जिनमें दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल हैं, में स्थित एटीएम पर मुफ्त लेनदेन की सीमा हर महीने 3 की होती है। बाकी क्षेत्रों में स्थित एटीएम पर फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट 5 है। इसके ऊपर बिना पैसों की लेनदेन पर शुल्क 5 रुपये है। ये शुल्क एसबीआई के एटीएम पर है। मगर अन्य बैंक के एटीएम पर ये शुल्क 8 रुपये है। अलग से जीएसटी भी लगेगा। पैसे निकालने के लिए ये क्रमश: 10 रुपये और 20 रुपये है। यहां भी जीएसटी अलग है। अगर आपका बैलेंस कम है और इसी कारण आपकी ट्रांजेक्शन फेल हो जाए तो 20 रुपये का चार्ज जीएसटी शुल्क के साथ लगाया जाएगा।
पीएनबी 6 मेट्रो शहरों में तीन मुफ्त लेनदेन देता है, जिसमें पैसे और बिना पैसे की दोनों तरह की लेन-देन शामिल हैं। इसके ऊपर नकद निकासी शुल्क 10 रु प्रति लेनदेन है। बिना पैसों की लेन-देन 9 रु प्रति लेनदेन है। बैलेंस कम होने के कारण लेन-देन फेल हो जाए तो आपसे 5 रु लिए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के लिए चार्जेस नकद निकासी शुल्क 150 रुपये प्रति लेनदेन है। मगर गैर-वित्तीय लेनदेन शुल्क 30 रुपये प्रति लेनदेन है। एक्सिस बैंक छह मेट्रो शहरों में एटीएम पर 3 मासिक लेनदेन मुफ्त देता है। अन्य क्षेत्रों में ग्राहकों के लिए ये लिमिट 4 है। इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक सहित सभी बैंकों के नियम अलग हैं, जो आप उनकी वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति