नयी दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई को झटका लगा है। एसबीआई बीएसई या बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर मार्केट कैपिटल के मामले में टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में से बाहर हो गया है। मार्केट कैपिटल के लिहाज से एनबीएफसी कंपनी बजाज फाइनेंस ने टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में जगह बनायी है। बजाज फाइनेंस फाइनेंस ने एसबीआई की जगह ली है। बीएसई के मुताबिक बजाज फाइनेंस की मार्केट कैपिटल 2.87 लाख करोड़ रुपये हो गयी है। इसका शेयर 4,773.85 रुपये तक पहुँच गया। इस साल बजाज फाइनेंस के शेयर में 12 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। सोमवार को करीब 2 बजे बजाज फाइनेंस का शेयर 3.60 रु की बढ़ोतरी के साथ 4,786.85 रुपये पर है और इसकी मार्केट कैपिटल 2,87,968.39 करोड़ रुपये है। वहीं एसबीआई का शेयर 6.40 रुपये गिर कर 313.15 रुपये पर है और इसकी मार्केट कैपिटल 2,79,295.72 करोड़ रुपये है।
1. रिलायंस इंडस्ट्रीज : 9.48 लाख करोड़ रुपये़
2. टाटा कंसल्टेंसी : 8.26 लाख करोड़ रुपये
3. एचडीएफसी बैंक : 6.73 लाख करोड़ रुपये
4. हिंदुस्तान यूनिलीवर : 4.95 लाख करोड़ रुपये
5. एचडीएफसी : 4.12 लाख करोड़ रुपये
6. इन्फोसिस : 3.36 लाख करोड़ रुपये
7. आईसीआईसीआई बैंक : 3.50 लाख करोड़ रुपये
8. कोटक महिंद्रा बैंक : 3.23 लाख करोड़ रुपये
9. भारती एयरटेल : 3.07 लाख करोड़ रुपये
10. बजाज फाइनेंस : 2.87 लाख करोड़ रुपये
उपभोक्ता खर्च में मंदी के बावजूद बजाज फाइनेंस की कमाई लगातार बेहतर रही है। विश्लेषकों का मानना है कि यह कंपनी के रेजिडेंशियल बिजनेस मॉडल का एक स्पष्ट संकेत है। जानकार इसके प्रोडक्ट्स में पोर्टफोलियो की ग्रैन्युलैरिटी रणनीति को भी अच्छा बताते हैं। कंपनी ने भौगोलिक लिहाज से भी अच्छा विस्तार किया है। साथ ही इसकी क्षमता हाई प्रोविजन को वहन करने की है।
एसबीआई के शेयर में पिछले दो सत्रों में 4 फीसदी की गिरावट आयी है। इसके पीछे मुख्य कारण सुप्रीम कोर्ट का टेलीकॉम कंपनियों को लेकर दिया गया वे फैसला जिसमें उन्हें एजीआर जल्दी चुकाने को कहा गया है। इससे वोडाफोन दबाव में है और फिर से कारोबार बंद करने के संकेत दे चुकी है। जानकार वोडाफोन के सामने दिवालिया होने का विकल्प बता रहे हैं। एसबीआई इसलिए प्रभावित हुआ क्योंकि इसका वोडाफोन पर करीब 11,200 करोड़ रुपये का कर्ज है। अगर वोडाफोन दिवालिया हुई तो एसबीआई को पूरा पैसा मिलना मुश्किल है।
यह भी पढ़ें - SBI दे रहा सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का मौका, जानिये कैसे करना है आवेदन
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान