Banking Sector Share Return : विपरीत वैश्विक कंडिशन के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में तेजी बरकरार है। शेयर मार्केट के दोनों इंडेक्ट सेंसेक्स और निफ्टी शानदार कारोबार कर रहे हैं। सूचनांको में तेजी के बावजूद कुछ स्टॉक में गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन बाजार में तेजी के बीच सरकारी बैंको के शेयरो ने निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न दिया है। कुछ सरकारी बैंकों के शेयर ने तो 100 प्रतिशत तक का रिटर्न निवेशकों को दिया है।
सरकारी सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। आज से एक साल पहले बैंक का शेयर 77 रुपये के करीब कारोबार कर रहा था। आज बैंक के शेयर 187.40 रुपये पर बंद हुए। अगर बैंक के स्टॉक के रिटर्न पर ध्यान दें तो बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर ने निवेशकों को एक साल में 145 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
पंजाब एंड सिंध बैंक के शेयर ने भी निवेशकों को मालामाल किया है। 1 साल पहले पंजाब एंड सिंध बैंक का शेयर 13 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे थे। आज बैंक के शेयर 31.65 रुपये पर बंद हुए। सरकारी सेक्टर के बैंक के शेयर ने एक साल में निवेशकों को 143 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। केनरा बैंक के शेयर ने निवेशोकों को एक साल में 90 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। एक साल पहले बैंक के शेयर के दाम 171 रुपये के स्तर पर थे। आज केनरा बैंक का शेयर अब 324.50 रुपये बंद हुए।
पब्लिक सेक्टर के दूसरे सबसे बैंक पंजाब नेशनल बैंक के शेयर ने भी निवेशकों को 100 फीसदी से अधिक कमाई कराई है। एक साल पहले पंजाब नेशनल बैंक के एक शेयर की कीमत 28 रुपये के स्तर पर थी। आज पीएनबी के शेयर 57.90 रुपये पर बंद हुए। पंजाब नेशलन बैंक के सालाना रिटर्न को देखें तो बैंक के शेयर ने निवेशकों को 104 फीसदी की कमाई कराई है।
सेंट्रल बैंक के शेयर भी एक साल में 88 प्रतिशत ऊझले हैं। एक साल पहले शेयर का दाम 16.25 रुपये के स्तर पर था। आज बैंक के शेयर 30.60 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे है।
बैंकिग सेक्टर में क्यों है तेजी
आपको बता दें की पहले ये सभी सरकारी बैंक एनपीए के दबाव में थे। बैंको ने भारी नुकसान झेला था। अब बैंको ने बैलेंसशिट क्लीन किया है। बैंको के इस कदम के बाद निवेशकों ने बैंकिग स्टॉक में पैसे डॉलन शुरू किया है। जिसके कारण बैंकिग सेक्टर में तेजी दिख रही है।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय