Multibagger Stock: जो निवेशक शेयर बाजार में पैसे लगते हैं उनमें से कुछ निवेशकों के हाथ में कई बार ऐसे मल्टीबैगर स्टॉक लग जाते हैं, जो स्टॉक उनके लिए कुबेर का खजाना साबित होते हैं। निवेशकों को पैसों को है शेयर पंख लगा देते हैं और लोग देखते ही देखते उन्हें करोड़पति बना देते हैं।
जय बालाजी इंडस्ट्रीज लिमिटेड का शेयर भी निवेशकों के लिए पारस पत्थर साबित हुआ है। इस शेयर में 5 वर्ष पहले लगाए गए लगभग 50 हजार रु अब बढ़कर 18 लाख रु हो चुके हैं। वर्ष 1999 में जय बालाजी इंडस्ट्रीज लिमिटेड बनी थी। यह कंपनी स्टील-स्पॉन्ज आयरन कारोबार में लगी।
सितंबर 2023 तक के आंकड़ों के मुताबिक, प्रमोटर की हिस्सेदारी 60.02 प्रतिशत थी। वही, एफआईआई की हिस्सेदारी 0.76 प्रतिशत थी और पब्लिक होल्डिंग 17.46 फीसदी थी।
अगर हम इस मल्टीबैगर स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्चतर और निचला स्तर की बात करें तो फिर इसका 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर 641.90 रुपये है। वही, इस कंपनी के शेयर का 52 सप्ताह का निचला स्तर देखे तो फिर इस कंपनी के शेयर का 52 सप्ताह का निचला स्तर है।
पिछले कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार 24 नवंबर को इस कंपनी का शेयर 593 रु के स्तर पर बंद हुआ था।
काफी बढ़ाया पैसा
जय बालाजी इंडस्ट्रीज के शेयर ने पिछले एक वर्ष में अपने निवेशकों को करीब 1346 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस अवधि के दौरान इस कंपनी का शेयर 41 रु से बढ़कर 593 रु पर पहुंच चुका है।
इस शेयर ने पिछले 6 महीने में अपने निवेशकों को 630 फीसदी रिटर्न दिया है। जय बालाजी इंडस्ट्रीज का शेयर वर्ष 2023 में अब तक निवेशकों को लगभग 950 प्रतिशत का मुनाफा दे चुका है।
इस स्टॉक से लॉन्ग टर्म में भी निवेशकों को खूब मुनाफा हुआ है। इस शेयर की प्राइस में पांच साल में 3388 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
1 लाख रु बन गए इतने
किसी निवेशक ने अगर एक वर्ष पहले इस शेयर में 1 लाख रु लगाए थे और अपने निवेश को अभी तक बनाए रखा है तो आज उसके निवेश का मूल्य बढ़कर 14 लाख 46 हजार 341 रु हो चुका है। इसी तरह 5 वर्ष पहले जिस निवेशक ने इस मल्टीबैगर शेयर में 1 लाख रु लगाए थे, आज उसका निवेश मूल्य बढ़कर 34 लाख 88 हजार 235 रु हो चुका है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Maruti Car जनवरी से हो जाएगी महंगी, सस्ते में लेने का मौका
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत