नई दिल्ली। शेयर बाजार में कई सारी ऐसी कंपनियां हैं, जो लगातार निवेशकों को तगड़ा मुनाफा करा रही हैं। कुछ ऐसी ही कंपनियों का चुनाव ब्रोकरेज कंपनी शेयरखान ने किया है। शेयरखान ने ऐसे चुनिंदा 7 शेयरों की सिफारिश की है, जो नए साल पर निवेश करने 32 फीसदी तक का रिटर्न दे सकते हैं। वहीं बैंकों की ब्याज दरें लगातार कम हो रही हैं, ऐसे में अगर देखा जाए तो बैंक एफडी से 6 गुना तक ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है। आइये जानते हैं कि यह 7 शेयर कौन से हैं और नए साल पर निवेश करने पर कितना मुनाफा करा सकते हैं।
शेयरखान ने सीईएससी में निवेश की सलाह दी है। शेयरखान का कहना है कि इस शेयर में 825 रुपये के लक्ष्य के साथ निवेश किया जा सकता है। इस समय सीईएससी के शेयर का रेट 623.20 रुपये चल रहा है। शेयरखान का कहना है कि कंपनी के कारोबार में आ रही रिकवरी से आगे इस शेयर में रिरेटिंग दिखेगीदिखेगी, जिसका फायदा निवेशकों को होगा। कंपनी को अपने ग्राहको से सयम पर पेंमेंट मिल रहा है, यह भी कंपनी के पॉजिटिव है। ऐसे में शेयरखान की राय है कि इस शेयर में 32 फीसदी का रिटर्न आसानी से पाया जा सकता है।
शेयरखान ने स्टेट बैंक (एसबीआई) के शेयर में निवेश की सलाह दी है। एसबीआई के शेयर का रेट इस वक्त 286 रुपये के आसपास चल रहा है। शेयरखान का मानना है कि एसबीआई का शेयर 320 रुपये तक आसानी से चला जाएगा। ऐसे में नए साल में निवेश करने वालों को आसानी से 12 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है। शेयरखान का कहना है कि पीएसयू बैंकों में एसबीआई सबसे अच्छा शेयर है। ऐसे में इसमें निवेश किया जा सकता है।
शेयरखान ने पेट्रोनेट में निवेश की सलाह दी है। शेयरखान ने कहा है कि पेट्रोनेट में 11 फीसदी मुनाफे के लिए खरीदा जा सकता है। पेट्रोनेट एलएनजी का शेयर इस वक्त 268 रुपये के आसपास चल रहा है। शेयरखान ने कहा है कि यह शेयर जल्द ही 300 रुपये का स्तर दिखा सकता है। ऐसे में इस शेयर में निवेश कर बैंक एफडी से ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है। शेयरखान का कहना है कि इस शेयर के वॉल्यूम में जोरदार रिकवरी दिख रही है, जिससे इसकी कमाई में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।
शेयरखान ने ज्योति लैब्स में निवेश की सलाह दी है। शेयरखान का कहना है कि ज्योति लैब्स में 170 रुपये का लक्ष्य रखकर खरीदारी की जा सकती है। इस वक्त ज्योति लैब्स के शेयर का रेट 149.40 रुपये चल रहा है। इस कंपनी ने पिछले 2 से 3 साल में अपनी कमाई और मुनाफे में अच्छी बढ़त दिखाई है। वहीं कंपनी ग्रामीण बाजार में पैठ बढ़ाने और नए प्रोडक्ट लॉन्च करने पर फोकस कर रही है। इससे आगे कंपनी को बहुत अच्छा फायदा मिलेगा।
शेयरखान ने लॉरस लैब्स में निवेश की सलाह दी है। शेयरखान का कहना है कि लॉरस लैब्स के शेयर में 410 रुपये के लक्ष्य को रख कर निवेश किया जा सकता है। इस वक्त लॉरस लैब्स के शेयर का रेट 353.55 रुपये के आसपास चल रहा है। इस प्रकार इस शेयर में निवेश पर करीब 16 फीसदी का लाभ कमाया जा सकता है। शेयरखान के अनुसार कंपनी के फॉर्मूलेशन कारोबार में मजबूती दिख रही है,जिसका आगे कंपनी को अच्छा फायदा मिलेगा।
शेयरखान ने बायोकॉन में निवेश की सलाह दी है। शेयरखान का कहना है कि इस शेयर में 520 रुपये का लक्ष्य तय करके निवेश किया जा सकता है। इस समय बायोकॉन के शेयर का रेट करीब 466 रुपये का चल रहा है। शेयरखान का कहना है कि इस शेयर में कने पर 11 फीसदी का मुनाफा आसानी से कमाया जा सकता है। बायोकॉन की ग्लोबल बायोसिमलर स्पेस में स्थिति काफी मजबूत है। इससके कमाई के नए मौके बनेंगे, जिसका फायदा अंत में निवेशकों को भी मिलेगा।
शेयरखान ने हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया में निवेश की सलाह दी है। शेयरखान के अनुसान हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया में 44,312 रुपये के लक्ष्य को रखकर निवेश किया जा सकता है। कंपनी का शेयर इस वक्त करीब 40,617.40 रुपये के रेट पर ट्रेड कर रहा है। शेयरखान का कहना है कि यह शेयर जल्द ही 9 फीसदी तक का रिटर्न दिला सकता है।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis
- एडलवाइस का नया ETF लॉन्च: लार्ज और मिड-कैप में डिविडेंड का मिलेगा डबल फायदा